Aapka Rajasthan

Sawaimadhopur के सारसोप में अलगोजा की धुन पर तेजाजी की सवारी निकाली गयी

 
Sawaimadhopur के सारसोप में अलगोजा की धुन पर तेजाजी की सवारी निकाली गयी 

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव में दो दिवसीय तेजाजी का मेला रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के स्थान पर दर्शन कर मनौती मांगी। इसके साथ ही मेला मैदान में पद गायन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। यहां पर महिलाओं ने पद गायन गाकर लोगों को धर्म का महत्व बताया। तेजाजी के मेले में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान अलगोजा की धुन पर तेजाजी महाराज की सवारी निकाली गई। साथ ही विशेष पूजा अर्चना की गई। तेजाजी महाराज के स्थान पर ग्रामीणों द्वारा आकर्षक सजावट के साथ-साथ अखंड ज्योत भी जलाई गई। इस दौरान देर शाम तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दर्शन कर मनौती मांगी। इसके साथ ही पद गायन में भी दूरदराज से लोगों ने भाग लिया।