Aapka Rajasthan

Sawaimadhopur जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी, समन्वयक व सह संयोजक नियुक्त

 
Sawaimadhopur जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी, समन्वयक व सह संयोजक नियुक्त

सवाईमाधोपुर न्यूज़ डेस्क, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने जिले के लिए प्रभारी, समन्वयक व सह समन्वयक नियुक्त किया है. इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश मंत्री रामावतार मीणा को जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी को समन्वयक नियुक्त किया है. इसी तरह सह संयोजक मानसिंह गुर्जर सुरगढ़, विवेक चौधरी गंगापुर सिटी, जय प्रकाश सैनी सवाई माधोपुर, हरिमोहन मीणा मलारना डूंगर को नामजद किया गया। किसान मोर्चा के तत्वावधान में सवाई माधोपुर की चारों विधानसभाओं में 4-4 चौपालों का आयोजन किया जायेगा. कुल 16 चौपालों में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इसको लेकर किसान मोर्चा अपनी रणनीति तय कर रहा है।