Aapka Rajasthan

Rajsamand में तापमान 3.5 डिग्री, रात में फिर बढ़ी ठंड

 
Rajsamand में तापमान 3.5 डिग्री, रात में फिर बढ़ी ठंड

राजसमंद न्यूज़ डेस्क, राजसमंद  जिले में तेज सर्दी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि तेज धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सर्दी के कारण न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री गिरावट आई है।शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से सर्दी के तेवर फिर से तीखे हो गए हैं। सर्द हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। तड़के और देरशाम को लोग अलाव तापकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। सुबह से शाम तक तेज धूप खिली, इससे लोगों को सर्द हवाओं से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सूर्यास्त के बाद सर्दी फिर बढ़ गई। सर्द हवाओं के कारण मुय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा था। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की उमीद जताई जा ही है।

लसानी गांव में खेत पर रखवाली करने गए एक वृद्ध किसान की आकस्मिक रूप से मौत हो गई। रैगर मोहल्ला लसानी निवासी उदयराम (72 ) पुत्र करमा रैगर प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात दस बजे खेत पर फसल की नील गाय से रखवाली करने के लिए गया था। वह शुक्रवार तड़के तक वापस नहीं लौटा तो पुत्र जगदीश व देवीलाल उसे देखने खेत पर गए। इस पर उन्हें उदयराम खेत पर बेहोश अवस्था में औंधे मुंह गिरा हुआ मिला। शोर मचाने पर आसपास के किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र जगदीश रैगर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।