Aapka Rajasthan

Rajsamand गोमती-ब्यावर हाईवे के निर्माण की धीमी गति, गड्ढे अनगिनत

 
Rajsamand गोमती-ब्यावर हाईवे के निर्माण की धीमी गति, गड्ढे अनगिनत 
राजसमंद न्यूज़ डेस्क, राजसमंद  ब्यावर से गोमती तक फोरलेन हाईवे के निर्माण की धीमी चाल ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। यह कार्य अक्टूबर 2023 तक पूरा होना था, लेकिन अभी इस काम में और 7-8 माह लगने की उमीद है। सर्वाधिक काम भीम से बागाना और भीम से ब्यावार के बीच है। हालांकि निर्माण एजेंसी का दावा है कि अब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, सिर्फ 20 प्रतिशत ही काम शेष रहा है।  ब्यावर-गोमती राष्ट्रीय राजमार्ग संया 8 का काम कई साल से अटका हुआ था। शेष काम को पूरा करने के लिए 2021 में केन्द्रीय सडक़ परिवर्तन मंत्रालय ने निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी की। सार्वजनिक निर्माण विभाग (एनएच) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसके तहत तीन एजेंसी को जिमेदारी दी गई है। एक एजेंसी 50.36 किलोमीटर, दूसरी 50.28 और तीसरी एजेंसी 14.42 किलोमीटर टू लेन सडक़ को फोरलेन करने का काम करेगी। इसके तहत निर्माण कार्य को अक्टूबर 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन काम की धीमी गति, जमीन अधिग्रहण के मुआवजा और पहाडिय़ों को काटने में लगने वाले समय के कारण यह काम आज भी अधूरा है। उक्त कार्य को अभी भी पूरा होने में सात-आठ माह से अधिक लगने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त निर्माण कार्य के पूरा होने पर लोगों समय और धन की भी बचत होगी।

हादसे की बनी रहती है आंशका

निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों की ओर से हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढ़े एवं पहाडिय़ों को काटने से धूल मिट्टी के गुबार से दोपहिया वाहन चालकों के हादसे की आशंका बनी रहती है। सडक़ के दोनों तरफ निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। रोड पर कंकरीट आदि बिखरी पड़ी है। ठेकेदारों द्वारा आधे अधूरे निर्माण कार्य से जगह-जगह सडक़ खोद रखी है और मनचाहे तरीके से काम शुरू करते हैं और बंद कर देते हैं।

कट रही पहाड़ियां, भीम में बनेंगे तीन लाईओवर

जानकारों के अनुसार आंवला सारा धोलभाटा के निकट बहुत बड़ी पहाड़ी है। उसे पिछले डेढ़ साल से काटा ज रहा है। इसी प्रकार ब्यावर से गोमती के बीच चार बड़ी पहाडिय़ां हैं। इसमें छापली, दीवेर, बल्ली और धोलभाटा की पहाडिय़ों को काटा जा रहा है। इससे से कुछ जगह काम पूरा हो गया है। भीम कस्बे में तीन लाई ओवर बनाए जाने प्रस्तावित है।