Rajsamand मुंबई से पहुंचे यात्रियों ने हिमाचल सूरीश्वर धाम में किए दर्शन
Jan 10, 2025, 17:05 IST
राजसमंद न्यूज़ डेस्क, राजसमंद मुंबई से पंच दिवसीय यात्रा पर निकले संघ के गुरुवार को यहां पहुंचने पर चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया।संघ के आयोजनकर्ता प्यारचंद मेहता ने बताया कि मुंबई से रेल से 350 संघ यात्रियों का दल गुजरात के पालिताणा पहुंचा। पालिताणा में पारसनाथ भगवान के दर्शन करने के बाद 6 बसों से पालिताणा से शकेश्वर धाम पहुंचे। इसके बाद नाकोड़ा पहुंचे, जहां नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन करने के बाद भैरव भक्ति संध्या आयोजित हुई। नाकोड़ा तीर्थ स्थल से गुरुवार को प्रात: चारभुजा पहुंचने पर राठौड़ वाटिका में समाजसेवी बाबु भाई राठौड़ की ओर से सभी तीर्थ यात्रियों के संघ का बहुमान किया गया। सभी को अल्पाहार के बाद हिमाचल सूरीश्वर धाम के दर्शन कर कोयल के लिए रवाना किया गया। आयोजन कर्ता के अपने पैतृक गांव में बैंडबाजों के साथ वरघोड़ा निकाला गया। आयोजक परिवार ने पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा स्व. मोहन बाई, स्व. भूरालाल की प्रेरणा व उनकी याद में गोमती बेन, प्यारचंद मेहता, रितु, प्रवीण, स्नेहा, मनीष मेहता कोयल के नेतृत्व में निकाली। आयोजक परिवार का भी तीर्थ संघ की ओर से बहुमान किया गया।
मूर्ति पूजक संस्था कार्यकारिणी विस्तार
राजसमंद श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संस्था की कार्यकारिणी का गठन किया गया।इसमें अध्यक्ष पद पर विमल कुमार पोरवाड़, उपाध्यक्ष राजेंद्रकुमार चव्हाण, मंत्री अशोककुमार चौरड़िया, सहमंत्री सुरेन्द्र महात्मा, कोषाध्यक्ष धीरजकुमार मेहता को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में नरेन्द्रसिंह जिंदानी, बहादुरसिंह मोदी, चन्दनमल चंडालिया, हस्तीमल महात्मा, चेतनजी छाजेड़, हेमन्त भंडारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा संरक्षक चंद्रप्रकाशजी दोषी, सुनीलजी सामोता को बनाया है।