Aapka Rajasthan

Rajsamand में दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, आज फिर चढ़ा पारा

 
Rajsamand में दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, आज फिर चढ़ा पारा

राजसमंद न्यूज़ डेस्क, राजसमंद में पिछले 2 दिनों से लगातार तापमान गिरने के बाद आज फिर से तापमान चढा है। आसमान में रविवार की तरह आज भी हल्के बादल छाए रहे। कल के मुकाबले आज सर्दी से राहत मिली।पिछले 2 दिनों में 5 डिग्री की गिरावट आई थी जिससे फिर से सर्दी का एहसास होने लगा। वही आज दो डिग्री तापमान चढ़कर 9 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय कल के मुकाबले आज कम सर्दी महसूस की गई। वही आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

राजसमंद में पिछले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री कम होने के बाद आज 2 डिग्री तापमान चढ़ा।  - Dainik Bhaskar

फिलहाल जिले में कही पर भी घने बादल नहीं होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय कही पर भी कोहरा नहीं देखा गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 8 व राजसमंद-भीलवाड़ा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रही। सुबह के समय बाजारों में सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही रही। वही दोपहर के समय लोगों ने गर्म कपड़े से छुटकारा पाया।