Aapka Rajasthan

दशामाता पूजन कर रही महिलाओं पर अचानक टूट पड़ी मधुमक्खियां, बच्चों समेत इतने लोग बुरी तरह घायल

 
दशामाता पूजन कर रही महिलाओं पर अचानक  टूट पड़ी मधुमक्खियां, बच्चों समेत इतने लोग बुरी तरह घायल 

राजसमन्द न्यूज़ डेस्क - आज सोमवार को दशा माता व्रत है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव आता है। राजसमंद में दशामाता पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में 20 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना आमेट कस्बे के बियाणा गांव की है। जहां महिलाएं पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान धुआं उठा और छत्ते तक पहुंच गया। छत्ते से मधुमक्खियां निकलकर महिलाओं पर हमला कर दिया।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को आमेट अस्पताल पहुंचाया। जहां जहर फैलने के कारण 7 महिलाओं को देवगढ़ रेफर किया गया है। जबकि 3-4 बच्चों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

दशामाता पूजन के दौरान हर साल बढ़ जाते हैं हमले
दरअसल, यह मौसम मधुमक्खियों के अंडे देने का भी समय होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे समय में मधुमक्खियां काफी आक्रामक होती हैं। अगर उन्हें कोई विपरीत परिस्थिति का आभास होता है, तो वे हमला कर देती हैं। इसी के चलते जब धुएं के कारण छत्ते के आसपास हलचल होती है, तो मधुमक्खियां हमला कर देती हैं। हालांकि, यह पहला ऐसा मामला नहीं है, दशामाता पूजन के दौरान हर साल ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।