Rajasthan Election 2023 को लेकर एक परिवार के लिए बनाया बूथ, 80 साल के दादा समेत 34 लोग डालेंगे वोट

एक ही खानदान के 35 मतदाता
बूथ नंबर 195 के बीएलओ जिले सिंह ने बताया कि ये बूथ जैसलमेर से 100 किमी और सम इलाके से करीब 45 किमी दूर है। इस बूथ पर एक ही भील परिवार के 35 सदस्य रहते हैं, जो खेती और पशुपालन का काम करते हैं। साल 2018 से पहले ये लोग एक किमी दूर वोट करने जाते थे मगर साल 2018 के बाद यहां लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को देखते हुए बूथ का निर्माण किया गया। करीब 1500 वोट पर ही बूथ बनाया जाता है। मगर जैसलमेर के क्षेत्रफल को देखते हुए पटवारी, तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम और कलेक्टर रिपोर्ट बनाते हैं। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग को विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए बूथ निर्माण का अनुरोध किया। इसी अनुरोध पर इस बूथ का निर्माण हुआ। इस बूथ पर बुजुर्ग दादा वीरू राम (80) इस परिवार के मुखिया हैं। इस बार उनके साथ उनका पोता भरता राम (18) पहली बार मतदान का करेगा। इस बूथ पर 19 पुरुष और 16 महिला मतदाता हैं।
इस बार राजस्थान में 5 करोड़ से ज्यादा वोटर्स
राजस्थान में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता सरकार का चुनाव करेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजस्थान में इस बार युवा ही सरकार बनाएंगे। क्योंकि इस बार युवा वोटर्स करीब 2.73 करोड़ हैं। इनकी उम्र 18 से लेकर 39 साल है। इसमें 22 लाख 6 हजार से ज्यादा ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार वोट देंगे, जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। वहीं 20 से 29 साल की उम्र के वोटर्स 1.32 करोड़ और 30 से 39 साल के एज ग्रुप के वोटर्स 11.85 करोड़ हैं। इस बार 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर वोटर्स 606 हैं, वहीं पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कुल 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। राज्य में पोलिंग बूथ की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।