राजस्थान कांग्रेस का चुनावी प्रचार अपने चरम पर, आज CM गहलोत रहेंगें अलवर, भरतपुर और दौसा के ताबड़तोड़ दौरों पर
Nov 21, 2023, 14:49 IST

राजस्थान इलेक्शन डेस्क, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज तूफानी जनसभाएं होगी. CM अशोक गहलोत आज 3 चुनावी सभाएं करेंगे. गहलोत आज सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से अलवर के लिए रवाना होंगे. 11 बजे अलवर में जनसभा करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे खेड़ली में जनसभा करेंगे. गहलोत दोपहर 2 बजे भरतपुर में जनसभा करेंगे. अपराह्न 3:45 बजे दौसा के बहरावंडा में जनसभा होगी. दिनभर मैराथन चुनावी सभाओं के बाद सीएम गहलोत शाम 5:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे.
प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान परवान पर
— First India News (@1stIndiaNews) November 20, 2023
मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेशभर में कर रहे मैराथन सभाएं, सीएम गहलोत आज अलवर, भरतपुर और दौसा में करेंगे सभाएं, सुबह 10:30बजे हेलीकॉप्टर...#RajasthanElection2023 #ElectionOnFirstIndia #Congress @ashokgehlot51 @INCRajasthan pic.twitter.com/SeZQBEb24z