Aapka Rajasthan

जानें लक्ष्मणगढ़ किले के बारे में कुछ खासा, इस स्थान से जुड़े शानदार तथ्य जानकर आप भी हैरान!

 
जानें लक्ष्मणगढ़ किले के बारे में कुछ खासा, इस स्थान से जुड़े शानदार तथ्य जानकर आप भी हैरान!

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, भारत के इस धरती पर ऐसे कई महान राजाओं और रानियों का जन्म हुआ, उन्होंने अपने शासनकाल में एक से एक खूबसूरत और रहस्यमयी फोर्ट्स, इमारतें, स्मारकें, मकबरें आदि का निर्माण करवाया। हर सभ्यता का अपना लम्बा इतिहास रहा है, आज भी उन सभ्यता द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारक मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। वहीं, राजस्थान में भी कई ऐसी इमारतें, स्मारकें, मकबरें आज भी मौजूद हैं, जो एक बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला कलाओं का नमूना है। राजस्थान के सीकर शहर में स्थित लक्ष्मणगढ़ किला मौजूद है, जो देशभर में काफी प्रसिद्ध है लेकिन क्यों? आइए जानते हैं..

क्या है लक्ष्मणगढ़ किले का इतिहास?

LAXMANGARH FORT

राजस्थान के सीकर शहर में स्थित लक्ष्मणगढ़ किला काफी प्रसिद्ध और ऐतिहासिक है। इस किले को सीकर के राजा लक्ष्मण सिंह द्वारा बनवाया गया था, जो आज भी पहाड़ी की चोटी पर गर्व से खड़ा है। यह किला सीकर से केवल 30 किमी दूर पर स्थित है। इस किले की खूबसूरती पर्यटक दूर-दूर से देखने आते हैं।

कैसी है वास्तुकला?

fort in hindi


राजस्थान का यह एक अनूठा किला है क्योंकि इसका निर्माण चट्टानों के ऊपर किया गया है। इस किले की वास्तुकला रॉक नक्काशी के साथ डिजाइन की गई है। हालांकि, इस किले का निर्माण 19वीं शताब्दी की शुरुआत में किया गया था, लेकिन आज भी यह किला पत्थर की नक्काशी और खूबसूरत डिजाइन के लिए पूरे राजस्थान प्रसिद्ध है। इस किले के अंदर शहर की रक्षा करने वाले देवताओं या स्थानीय देवताओं की नक्काशी भी किले की दीवारों पर मौजूद हैं। लेकिन लक्ष्मणगढ़ किला आसपास के शहरों के अन्य किलों की तुलना में थोड़ा छोटा है। (भारत में स्थित हैं कई रहस्यमयी फोर्ट्स)

क्या है खास?

लक्ष्मणगढ़ शहर के भीतर कई हवेली होने के लिए जाना जाता है, पर्यटक कभी-कभी शहर के इतिहास का पता लगाने और जानने के लिए इन हवेली में रुकते हैं। हालांकि, किला खंडहर में तब्दील होने के कारण लक्ष्मणगढ़ किला जनता के लिए सुलभ नहीं है, लेकिन प्रवेश द्वार पर रैंप पर्यटकों को पूरे शहर को देखने की अनुमति देता है। चूंकि किला सीकर में एक पहाड़ की चोटी पर बनाया गया है। (भोपाल का रानी कमलापति महल) अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा। हालांकि, यहां घूमने के अलावा, आप राजस्थानी संस्कृति और व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शहर अपनी हस्तशिल्प कलाओं के बारे लिए भी जाना जाता है।

लक्ष्मणगढ़ किले के पास घूमने के लिए जगहें

नेहरू पार्क
डूंडलोद हाउस
जीण माता का मंदिर
सेठ अर्जुन दास गोयनका हवेली
नेमानी कोठी
लक्ष्मणगढ़ किला घूमने का समय
सीकर लक्ष्मणगढ़ किले को दिन के समय सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक देखा जा सकता है।