Aapka Rajasthan

Holi 2023: Rajasthan के वो शहर जहां इस अजब तरह से मनाया जाता है रंगों का त्यौहार होली, जानकर रह जायेगें हैरान

रंगों का त्यौहार यानि होली का दिन आने में कुछ ही दिन बचें हैं। देश ले लगभग हर राज्य, शहर और गांव में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई शहरों में तो होली के एक सप्ताह पहले से ही शहर का मौसम गुलाल में ढल जाता है। अक्सर होली को भारत की कई इलाकों में अलग अलग तरह से मनाया जाता है, तो चलिए आज हम आपको राजस्थान के ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब तरीकों के बारे में बताते हैं, तो आईये जाने विस्तार से...
 
unique holi celebration in rajasthan, Holi Celebration Ideas, रंगों का त्यौहार राजस्थान, Celebrate Holi in Rajasthan, different types of holi celebration in rajasthan, unique holi in rajasthan, ब्रज होली, माली होली

राजस्थान दर्शन डेस्क, रंगों का त्यौहार यानि होली का दिन आने में कुछ ही दिन बचें हैं। देश ले लगभग हर राज्य, शहर और गांव में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई शहरों में तो होली के एक सप्ताह पहले से ही शहर का मौसम गुलाल में ढल जाता है। अक्सर होली का असल उत्सव देखने के लिए लोग वृन्दावन का रुख करते हैं लेकिन क्या आपने कभी राजस्थान का रुख किया है? राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी बेहद अनोखे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां होली मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं। कई जगह तो रॉयल्स होली की खूब चर्चा रहती है। राजस्थान के किस शहर और किस तरह होली का त्यौहार मनाया जाता है उन सब के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जाने विस्तार से...

unique holi celebration in rajasthan, Holi Celebration Ideas, रंगों का त्यौहार राजस्थान, Celebrate Holi in Rajasthan, different types of holi celebration in rajasthan, unique holi in rajasthan, ब्रज होली, माली होली

ब्रज होली 

आप सोच रहे होंगे कि ब्रज या बृज होली का त्यौहार तो मथुरा में मनाया जाता है। जी हां, मथुरा के साथ-साथ राजस्थान में भी ब्रज होली मनाया जाता है। राजस्थान के भरतपुर में हर साल ब्रज होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मुख्य रूप में भरतपुर के बृज क्षेत्र में मनाया जाता है। कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी से यहां ब्रज होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस महापर्व के मौके पर रंग खेलने के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम हो होते हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आपको बता दें कि कृष्ण और गोपियों के रूप में तैयार पुरुषों और महिलाओं द्वारा रासलीला नृत्य त्यौहार का मुख्य आकर्षण है।   

unique holi celebration in rajasthan, Holi Celebration Ideas, रंगों का त्यौहार राजस्थान, Celebrate Holi in Rajasthan, different types of holi celebration in rajasthan, unique holi in rajasthan, ब्रज होली, माली होली

माली होली 

अगर आपको होली का कोई अद्भुत रूप देखना है और खेलना है तो फिर आपको अधिक सोचे बिना राजस्थान के अजमेर शहर में पहुंच जाना चाहिए। जी हां, अजमेर शहर में माली होली बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली के शुभ अवसर पर यहां कई जगहों पर लोगों पर फूलों की बारिश की जाती है और वो भी गुलाब की। कहा जाता है होली के दिन यहां के लोग एक ही रंग में रंज जाते हैं। यहां तक कि पशु को भी एक ही रंग में रंग दिया जाता है।

unique holi celebration in rajasthan, Holi Celebration Ideas, रंगों का त्यौहार राजस्थान, Celebrate Holi in Rajasthan, different types of holi celebration in rajasthan, unique holi in rajasthan, ब्रज होली, माली होली

धुलेंडी होली

पिंक सिटी के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध जयपुर धुलेंडी होली के लिए भी बेहद प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि सिटी पैलेस में फेस्टिवल मनाने का यहां रॉयल एक्सपीरियंस मिलता है। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी होली मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस ख़ुशी के मौके पर सिटी पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होता है। ऐसे में अगर आप होली के रंगों में रंगीन होना चाहते हैं तो इस बार जयपुर होली मनाने ज़रूर पहुंचे।

unique holi celebration in rajasthan, Holi Celebration Ideas, रंगों का त्यौहार राजस्थान, Celebrate Holi in Rajasthan, different types of holi celebration in rajasthan, unique holi in rajasthan, ब्रज होली, माली होली

डोलची होली

जिस तरह से भरतपुर में ब्रज होली, अजमेर में माली होली और जयपुर में धुलेंडी होली प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह राजस्थान के बीकानेर शहर में डोलची होली बेहद ही फेमस है। कहा जाता है कि यहां दो समुदाय के बीच पानी फेंकने का विवाद खड़ा था। ये विवाद धीरे-धीरे पानी में रंग मिलाकर फेंकने का रिवाज बना और तब से इसे होली का एक रूप माना जाने लगा। यहां होली के दिन पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर पानी के साथ रंगों की बारिश करते हैं।

unique holi celebration in rajasthan, Holi Celebration Ideas, रंगों का त्यौहार राजस्थान, Celebrate Holi in Rajasthan, different types of holi celebration in rajasthan, unique holi in rajasthan, ब्रज होली, माली होली

रॉयल्स होली 

ये तो आप जानते हैं होंगे कि राजस्थान एक रॉयल्स यानि राज शाही प्रदेश रहा है। ऐसे में राजस्थान के अलग-अलग शहरों में शाही परिवार के लोग बेहद ही शानदार तरीके से होली का त्यौहार मानते हैं। इस ख़ुशी के मौके पर पर शाही परिवार के लोग आम लोगों के साथ और विदेशी सैलानी के साथ दिल खोलकर होली का त्यौहार मानते हैं। उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, रणथंभौर और पुष्कर कुछ ऐसे स्थान हैं जहां आप राजस्थान में सबसे अच्छी शाही होली मना सकते हैं।