Aapka Rajasthan

Famous Food of Rajasthan: राजस्थान के वो फेमस फूड्स जिनके बारे में जानकार ही आ जायेगा आपके मुह में पानी, नॉन-वेजिटेरियन (Non-Vegetarian)

Famous Non-Vegetarian Food of Rajasthan: राजपूतों की रजवाड़ी भूमि राजस्थान अपनी प्राचीन विरासत, महलो, किलो, मंदिरों, संस्कृति, बाजारों और लोक परम्पराओं के साथ साथ अपने स्थानीय खाने के लिए भी काफी फेमस है। राजस्थान के प्रसिद्ध खाने में टैंगी वेजी करी और मसालेदार मीट से लेकर स्वादिष्ट मिठाइयाँ तक वह सभी डिश शामिल है, तो चलिए जाने यहां के मशहूर फूड्स के बारे में .......
 
Famous Non-Vegetarian Food of Rajasthan

राजस्थान डेस्क, राजपूतों की रजवाड़ी भूमि राजस्थान अपनी प्राचीन विरासत, महलो, किलो, मंदिरों, संस्कृति, बाजारों और लोक परम्पराओं के साथ साथ अपने स्थानीय खाने के लिए भी काफी फेमस है। राजस्थान के प्रसिद्ध खाने में टैंगी वेजी करी और मसालेदार मीट से लेकर स्वादिष्ट मिठाइयाँ तक वह सभी डिश शामिल है जो पर्यटकों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देती है। देखा जाये तो राजस्थान के फेमस फ़ूड राजस्थान के पर्यटन में भी इम्पोर्टेंट कंट्रीब्यूशन करते है, क्योंकि बहुत से इंडियन और फॉरेनर टूरिस्ट राजस्थान के फेमस फ़ूड को एन्जॉय करने के लिए ट्रेवल करना पसंद करते है।

यदि आप कभी राजस्थान की ट्रिप पर जायें तो राजस्थान के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन का लुफ्त जरूर उठायें तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम राजस्थान का  प्रसिद्ध खाना की लिस्ट पर नजर डालते है यकीन माने इनके बारे में जानकर ही आपके मुह में पानी आ जायेगा। तो चलिए जाने राजस्थान के मशहूर नॉन-वेजिटेरियन फूड्स के बारे में ..........

Laal Maas

लाल मास (Laal Maas)

जब आप राजस्थान का फेमस फ़ूड की बात करते हैं, तो लाला मास नॉन-वेज लवर्स के लिए राजस्थान का फेमस नॉन-वेजिटेरियन खाना की लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है। फेमस नॉन-वेजिटेरियन लाल मास को मटन, लाल मिर्च और गर्म मसालों के ग्रेवी के साथ पकाया जाता है।अगर आप नॉन – वेजिटेरियन खाने की दीवाने तो आपको अपनी लाइफ में एक बार लाल मास को ट्राय करे जरूर करना चाहिये।

Mohan maas

मोहन मॉस (Mohan Maas)

राजस्थान की नॉन-वेज थाली की एक और शाही डिश, मोहन मास एक टेस्टी नॉन-वेजिटेरियन खाना है जिसे स्थानीय लोगो और पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। मोहन मॉस को सूखे मेवों से भरा हुआ दूध और मलाई में पकाया जाता है और अंत में इलायची और दालचीनी के साथ गार्निश किया जाता है, यकीन माने इसे टेस्ट करने के बाद आप अपनी उँगलियाँ चाटने पर मजबूर हो जायेगे।

Bhuna Kukda (Chicken)

भूना कुकड़ा चिकिन (Bhuna Kukda Chicken)

भूना कुकड़ा राजस्थान का फेमस नॉन-वेजिटेरियन चिकिन डिश है। भूना कुकड़ा एक टेस्टी ग्रेवी डिश है जिसे ताज़ी धनिया के साथ सर्व की जाता है। यदि आप राजस्थान का फेमस नॉन-वेजिटेरियन खाना सर्च कर रहे है तो आपको राजस्थान की फेमस नॉन-वेजिटेरियन डिश भूना कुकड़ा को टेस्ट जरूर करना चाहिये।