Aapka Rajasthan

Pratapgarh में निकाली गयी शोभायात्रा, गूंजे श्रीयादे माता के जयकारे

 
Pratapgarh में निकाली गयी शोभायात्रा, गूंजे श्रीयादे माता के जयकारे
प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, प्रतापगढ़  जिले में रविवार को श्री यादे माता जयंती मनाई गई। इस मौके पर कई आयोजन किए गए। शहर में मंदिर से सकल प्रजापत समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के महिला-पुरुष शामिल रहे। शहर में जगह-जगह प्रजापत समाज के लोगों द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।  शोभायात्रा शहर के गांधी चौराहे पर पहुंचने पर नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से समाज के लोगों का अभिनंदन किया। प्रजापत समाज के जिला अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत ने बताया कि यादे माता की जयंती मनाई गई। शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। उसके बाद यादें माता मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया। माताजी की आरती के बाद देर शाम को भजन संध्या के साथ प्रसादी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिलेभर से प्रजापत समाज के लोग पहुंचे। आसपास अन्य जिले और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग यादें माता की शोभायात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे।

वहीं दूसरी ओर छोटीसादड़ी में भी कई आयोजन किए गए। जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ विविध धार्मिक आयोजन कर मनाया गया। इस मौके पर रविवार सुबह भंवर माता मार्ग स्थित प्रजापत समाज के नोहरे में समाज के तत्वाधान में आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई। महाआरती का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणी ने प्रह्लाद को हरि नाम का उपदेश दिए। साथ ही यादे मां के उपदेश को अपने जीवन में उतार कर समाज कल्याण सेवा हितार्थ कर्म करना चाहिए। महा प्रसादी का आयोजन हुए। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रजापत, मंत्री बंसीलाल प्रजापत, गोतम, श्यामलाल, शिवलाल, मोहनलाल, सुरेश, योगेश, पारस, टोनी, मुकेश आदि सदस्य और लोग मौजूद रहे।