Pratapgarh सर्दी का सितम तेज, फसलों पर जमी बर्फ
अरनोद क्षेत्र में शीतलर और गलन वाली सर्दी का असर तेज रहा। दिनभर ठिठुरन अधिक रही। इसके साथ ही दिनभर लोग गर्म वस्त्रों से लदे रहे। वहीं सुबह खेतों पर बर्फ देखी गई। पाइपों पर भी बर्फ जम गई।मेरियाखेडी क्षेत्र में गत दिनों से जारी सर्दी का कहर बुधवार केा और अधिक हो गया। हालात यह हो गए कि खेतों पर ढंके तिरपाल पर बर्फ की चादर जम गई। वहीं सर्दी से ठिठुरन काफी बढ़ गई है।चूपना क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी से हालत खराब होने लगे है। दो दिन से पड़ रही तेज सर्दी ने हाड़ कंपा दिए हैं। तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी बढ़ रही है। लोगों को दिनभर अलाव तापना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है।
सालमगढ़ हाल ही में सर्दी का असर काफी बढ़ गया है। ऐसे में शीतलहर और सर्द हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी है। दिनभर ठंडी हवा से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिनभर सर्द हवा के चलते लोग घरों में दुबके रहे। ठंडी हवा के कारण लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। वहीं होटलों पर चाय की थडिय़ों पर अलाव तापते नजऱ आए। बबोरी इस सीजन की सबसे ठंडी रात मंगलवार को रही। जिसने जन-जीवन को प्रभावित किया है। किसान शिवलाल जणवा ने बताया रात के समय तापमान में गिरावट के कारण खेतों पर पशुओं के लिए चारे पर ढंक रखे पाल पर ओस की बूंदें जम गई। ठंड के कारण जन जीवन सहित जीव-जन्तु परेशान हो गए। लोगों की दिनचर्या और खान.-पान में बदलाव आया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए रहे। और गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है। इस सर्दी व कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी हुई।