Aapka Rajasthan

Pratapgarh पहले दिन 26 गांवों के 529 किसानों की अफीम का तोल किया जाएगा

 
Pratapgarh  पहले दिन 26 गांवों के 529 किसानों की अफीम का तोल किया जाएगा
प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, प्रतापगढ़ जिले में अफीम उत्पादक किसानों की अफीम का तोल बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रतापगढ़ में तोल केन्द्र दीपेश्वर तालाब के पास दादावाड़ी में बनाया गया है। यहां पहले दिन 16 गांवों के 301 किसानों की अफीम का तोल होगा। जबकि छोटीसादड़ी में तोल केन्द्र आर्य समाज वाटिका में बनाया गया है। यहां 10 गांवों के 228 किसानों की अफीम का तोल होगा। इन केन्द्रों पर पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरों से पूर्ण रूप से निगरानी रखी जाएगी। वहीं इस बार हैंड परख के आधार पर तोल किया जाएगा। इसके साथ ही अफीम का भुगतान भी किसानों के खातों में डाला जाएगा। गौरतलब है कि गत दिनों से अफीम तोल की तारीख नहीं मिलने से किसानों में चिंता थी। ऐसे में किसानों की परेशानी को देखते हुए तारीख दी गई है। इसके तहत जिले में प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी में अफीम तोल केन्द्र बनाए गए है। जिसमें प्रतापगढ़ के दीपेश्वर तालाब के पास दादावाड़ी परिसर में बुधवार को 16 गांवों के 301 किसानों की अफीम का तोल किया जाएगा।

छोटीसादड़ी में 10 गांवों के 228 किसानों की होगी अफीम तुलाई

अफीम का तोल बुधवार से भंवर माता मार्ग रोड स्थित दयानंद वाटिका में शुरू होगा। इसमें छोटीसादड़ी उपखंड के अफीम किसानों के माल का तोल किया जाएगा। जिसके लिए नारकोटिक्स विभाग ने तैयारियां कर ली है। यहां अफीम तुलाई की प्रक्रिया 9 अप्रेल तक चलेगी। उसके बाद सीपीएस पद्धति वाले किसानों का कार्य किया जाएगा। जिला अफीम अधिकारी बीएन मीणा ने बताया कि 3210 से अधिक किसानों को लाइसेंस दिए गए थे। चीरा पद्धति से अफीम उत्पादन वाले किसानों की अफीम तुलाई का कार्य शुरू होगा। अफीम तुलाई में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसानों को अफीम का भुगतान सीधे उनके खातों में ऑनलाइन किया जाएगा। पहले दिन बुधवार को 10 गांवों के 228 किसानों की अफीम तोली जाएगी। इसमें देवखेड़ा, नाराणी, खेड़ा केसुंदा, रावतपुरा, खेड़ी कुंडाल, मोतीपुरा, और देवली गांवों के किसानों की अफीम तुलाई का कार्य किया जाएगा। वहीं, अफीम किसानों के छांव के लिए डोम, पानी और गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था की गई है।