Aapka Rajasthan

Pratapgarh विवादों से बचने की दी सलाह, नहीं माने तो कट जाएंगे कनेक्शन

 
Pratapgarh विवादों से बचने की दी सलाह, नहीं माने तो कट जाएंगे कनेक्शन

प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, जिले में विद्युत निगम की ओर से बकाया वसूली का अभियान चल रहा है। जिसमें कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए निगम की ओर से बकाया वाले उपभोक्ताओं को पहले समझाइश की जा रही है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में विद्युत निगम की ओर से गत दिनों से बकाया वसूली का अभियान चलाया गया है। इसके तहत बिल नहीं जमा कराने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है। अभियान के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य अनुसार कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं अधिषाषी अभियंताओं को भी लक्ष्य दिए गए है। जिसमें बकाया वाले उपभोक्ताओं को पहले समझाइश की जा रही है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराने पर विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया राशि 45 करोड़ 44 लाख रुपए हो गई है।

नियमित उपभोक्ताओं पर पौने 22 और पीडीसी पर साढ़े 23 करोड़

जिले में विद्युत निगम की ओर से कुल बकाया 45 करोड़ 44 लाख रुपए हो गई है। इसमें से नियमित उपभोक्ताओं पर 21 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक है। जबकि स्थाई रूप से कटे कनेक्शन पर 23 करोड़ 56 लाख रुपए है। जिले में सर्वाधिक बकाया पीपलखूंट में है। यहां 9 करोड 68 लाख 64 हजार रुपए बकाया है। इसमें नियमित उपभोक्ताओं पर पांच करोड 30 लाख 15 हजार रुपए बकाया है। जबकि स्थाई रूप से कटे कनेक्शनों पर 4 करोड 38 लाख 49 हजार रुपए है।

सबसे कम छोटीसादड़ी ग्रामीण में

जिले में विद्युत निगम की ओर से सबसे कम बकाया छोटीसादड़ी के ग्रामीण इलाके में है। सहायक अभियंता प्रवीण शर्मा ने बताया कि यहां कुल बकाया 2 करोड़ 23 लाख 49 हजार रुपए है। इसमें नियमित उपभोक्ताओं पर 14 लाख 87 हजार रुपए माइनस में है। जबकि स्थाई रूप से कटे कनेक्शनों पर 2 करोड 38 लाख 36 हजार रुपए है।