Aapka Rajasthan

Pratapgarh अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मामले में था फरार, अब गिरफ्तार

 
Pratapgarh अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मामले में था फरार, अब गिरफ्तार 

प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, प्रतापगढ़  छोटीसादड़ी पुलिस थाने के दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरतार किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहा था। थाना प्रभारी तेजकरण चारण ने बताया कि इन दिनों पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दस हजार रूपये का इनामी आरोपी बलराम पुत्र राधेश्याम पाटीदार निवासी तोफाखेडा थाना रठांजना को डिटेन कर गिरतार किया गया। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2024 को धोलापानी थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान कमलेश पुत्र राधेश्याम पाटीदार निवासी तोफाखेडा थाना रठांजना के कब्जे से एक किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद की थी। एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया था। प्रकरण में अनुसंधान थानाधिकारी छोटीसादडी की ओर से किया जा रहा था। अनुसंधान में आरोपी बलराम पुत्र राधेश्याम पाटीदार वांछित चल रहा था। लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम का गठन किया गया। वहीं बलराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को आरोपी के गांव में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने उसे गिरतार किया।

15 माह से फरार आरोपी गिरतार

छोटीसादड़ी पुलिस ने तस्करी के मामले में 15 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार पुलिस मुयालय की ओर से नशाखोरी पर प्रभावी नियन्त्रण एवं उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एक आरोपी को गिरतार किया है। पुलिस ने बताया कि धमोतर पुलिस ने एनएच 56 पर 24 अक्टूबर 2023 को नाकाबन्दी की थी। जिसमें एक ट्रक में 166 कट्टो में भरा अवैध अधकुचला अफीम डोडाचूरा 33 क्विंटल 30 किलो पकड़ा था। जिसमें चालक सुरेश कुमार पुत्र गुणेशराम लेगा जाट निवासी बाडमेर को गिरतार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान थानाधिकारी थाना छोटीसादडी के जिमे किया गया। जिसमें आरोपी अचलराम उर्फ अशोक पुत्र आशुराम निवासी बाड़मेर वांछित चल रहा था। पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें आरोपी को को धोरीमन्ना बाडमेर से डिटेन कर गिरतार किया।