Aapka Rajasthan

Pratapgarh दलोट की मीना ने तीरंदाजी में स्वर्ण और चार रजत पदक जीते

 
Pratapgarh दलोट की मीना ने तीरंदाजी में स्वर्ण और चार रजत पदक जीते

प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, प्रतापगढ़ अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित की गई। जिसमें दलोट की मीना चतुर्वेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड एवं चार सिल्वर मेडल जीतकर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया। मीना जयपुर के पुलिस विभाग के महिला बटालियन में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उनके ससुर रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी के साथ तीरंदाजी में प्रैक्टिस करती है। उसने बैंगलोर कर्नाटक में आयोजित पुलिस नेशनल प्रतियोगिता एक गोडल और चार रजत पदक प्राप्त किए। ऑल ओवर प्रतियोगिता का व्यक्तिगत रजत पदक प्राप्त कर चैंपियन बनी।

मीना चतुर्वेदी ने वर्ष 2016 में झारखंड में आयोजित अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा 2016 में ही बीकानेर में खेलकूद प्रतियोगिता में तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं 2021 में नोएडा में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड पदक जीता एवं वेस्ट आर्चर भी चुनी गई। मीना चतुर्वेदी का कहना है कि उनके पास स्वयं का खरीदा हुआ धनुष है। अगर संसद या विधायक कोटे से अच्छा धनुष उपलब्ध हो जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर भारत एवं अपने जिले और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं।