Aapka Rajasthan

Pratapgarh जिले में बांधों की नहरें खोली, कहीं दो तो कहीं तीन पाण का पानी

 
Pratapgarh जिले में बांधों की नहरें खोली, कहीं दो तो कहीं तीन पाण का पानी
प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, प्रतापगढ़ जिले में एक तरफ गत दिनों से जहां बांधों की नहरें खोल दी गई है। वहीं इस वर्ष कम बारिश हुई है। इससे कई जलाशय खाली रह गए है। ऐसे में बांधों के कमांड इलाकों में सिंचाई के लिए पानी दो या तीन बार ही मिलेगा। जबकि जिन बांधों में कम पानी भरा है। वहां के खेतों में सिंचाई के लिए पानी एक पाण ही मिलेगा। जिले में जिन जलाशयों में पानी की आवक पर असर हुआ है। वहीं दूसरी ओर भूजल स्तर पर भी नहीं बढ़ा है। इसे देखते हुए गत दिनों बांधों के कमांड क्षेत्र के जल वितरण समितियों की बैठकों में भी इस संबंध में ध्यान रखा गया। इसे देखते हुए क्षेत्र के किसानों की ओर से दो या तीन पाण ही देने पर जोर दिया गया। जल संसाधन विभाग की ओर से बांधों की नहरें खोल दी है। विभाग की ओर से भंवरसेमला की नहरों से चार बार पानी मिलेगा। इसकी नहर 10 नवंबर को खोली है। इसी प्रकार बोरिया बांध की नहरें शुक्रवार से खोली। बसेड़ा की नहरें 20 नवंबर को खोली जाएंगी।

गादोला में एक ही बार पानी

गादोला की नहरें भी खुल गई है। यहां पानी कमी के कारण एक ही बार पानी मिलेगा। इसी प्रकार मचलाना की नहर 30 अक्टूबर से खोली गई है। यहां तीन बार पानी मिलेगा। बरडिय़ा बांध की नहरें 16 नवंबर से खोली गई। यहां दो पाण पानी मिलेगा। बजरंगगढ़ बांध की नहरें 5 नवंबर से खोली गई है। चाचाखेड़ी बांध में 5 नवंबर से नहरें खोली गई है। हमजाखेड़ी बांध से भी पांच नवंबर से नहरें खोली गई है।

 जलाशय गेज भराव

गादोला 5.49 3.05

मचलाना 10 3.30

बजरंगगढ 4.60 4.60

बरडिय़ा 6.70 2.90

हमजाखेड़ी 7.00 7.00

चाचाखेड़ी 4.00 3.25

बसेड़ा लोवर 3.66 2.80

भंवरसेमला 14.70 14.20

जाखम 31.00 29

गागरी 7.92 7.92

वाजना 10 6.95

बोरिया 9.20 9.20

मेल 10.50 10.50

बोरी वानगढ़ी 11 11

बख्तोड़ 9.60 9.60

कालीघाटी 7.75 7.75