Aapka Rajasthan

Pratapgarh अवलेश्वर में महादेव का जलाभिषेक कर श्रदालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

 
Pratapgarh अवलेश्वर में महादेव का जलाभिषेक कर श्रदालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, प्रतापगढ़ कस्बे के महादेव मंदिर में सोमवार को व्रत रखने वाली महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने मनसा महादेव के 8 व्रत पूरे किए. मंदिर में सुबह से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने मनसा महादेव की कथा भी सुनी। 16 साल की तपस्या में 8 साल पूरे होने पर विभिन्न महादेव मंदिरों के दर्शन किए गए। राजौरा गांदर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, गौतमेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, कुलथाना के महादेव मंदिर, झांसरी के महादेव मंदिर, बड़ौठा के महादेव मंदिर, बसेरा के महादेव मंदिर, अरनिया के महादेव मंदिर में सोमवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए. भक्तों ने महादेव के दर्शन कर मन्नत मांगी।