Aapka Rajasthan

Pali ब्राह्मण स्वर्णकार स्थापना दिवस एवं धर्मसिजी जयंती पर धार्मिक आयोजन

 
Pali ब्राह्मण स्वर्णकार स्थापना दिवस एवं धर्मसिजी जयंती पर धार्मिक आयोजन

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली  श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने समाज के न्याति भवन में ब्राह्मण स्वर्णकार का स्थापना दिवस एवं धर्मसिजी की जयंती मनाई। नवयुवक मंडल अध्यक्ष गौरव बाड़मेरा ने बताया कि अध्यक्ष रामचन्द्र महेचा एवं कार्यकारिणी ने समाज के संस्थापक पूज्य धरमजी महाराज एवं अणदारामजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंदिर में श्री धरमजी की प्रतिमा को पुष्प चक्र से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिनभर समाजजनों ने दर्शन का लाभ लिया।

महिला मंडल अध्यक्ष हुकमीदेवी ने बताया कि समाज का विशाल सम्मेलन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने मेरे गुरुवर आएंगे आंगणे, म्हाने चाकर राखोजी धर्मसिजी, रघुवर तुमको मेरी लाज, रहे जनम जनम तेरा ध्यान प्रस्तुत कर माहौल को धर्ममय बना दिया। शाम को महाआरती व सुंदरकांड पाठ हुआ। सुरेश मुथारिया, घेवरचंद कट्टा, महेश कट्टा, महेंद्र मंडोरा, सीता देवी पुखराज मंडोरा, खुशाल कट्टा एवं अन्य लाभार्थी भामाशाह परिवारों का समाज द्वारा स्वागत किया गया। समाज अध्यक्ष रामचंद महेचा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने समाज के विकास के लिए किये गये विकास कार्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में इंद्रमल, शांतिलाल, जगदीश, खेताराम, रामलाल, कंवरलाल, सुनील कश्यप, पंकज, विशाल, रतन मंडोरा, हेमा, मंजू बाडमेरा, गंगा जालोरा, मनीषा, कलावती, उषा, शोभा आदि मौजूद थे।