Aapka Rajasthan

Pali मौसम बदला तो अब धीमी होने लगी बिजली के मीटर की गति

 
Pali मौसम बदला तो अब धीमी होने लगी बिजली के मीटर की गति

पाली न्यूज़ डेस्क, मौसम बदल गया है। जो न्यूनतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा था, वह अब अधिकतम हो गया है। न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री पर पहुंच गया है। गुलाबी सर्दी का अहसास देर रात व सुबह होने लगा है। कूलर व एसी कई जगह बंद हो गए है। मौसम के इस बदलाव का असर डिस्कॉम पर भी पड़ा है। जिले में रोजाना खर्च होने वाली बिजली 15 लाख यूनिट से अधिक कम हो गई है। हालांकि इस बार जो बिजली के बिल वितरित हुए है या हो रहे है, वे अधिक राशि है। इसके पीछे तर्क यह है कि सितम्बर व अक्टूबर में कुछ समय मौसम गर्म हो गया था और बिजली का उपभोग बढ़ गया था।

उधर, मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या बढ़ी

बिजली का उपभोग कम होने व गुलाबी सर्दी का अहसास होने से मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली सुनीता ने बताया कि गर्मी अधिक होने पर वॉक बंद हो गई थी। जो पिछले चार-पांच दिन से फिर शुरू की है। उनका कहना था कि सर्दी में सुबह सात-आठ बजे भी वॉक पर जाने पर परेशानी नहीं होती है। जबकि गर्मी में ऐसा नहीं कर सकते है।बिजली का उपभोग गर्मी में एसी व कूलर आदि चलने से बढ़ता है। बरसात आने पर यह कम हुआ था। इसके बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ी तो उपभोग बढ़ा। अब सर्दी का मौसम आने पर इसमे कमी आएगी। मोर्निंग वॉक करने वाले जितेन्द्र का कहना था कि अब मौसम सुहावना लगता है। गर्मी में तो थोड़ा चलते ही पसीने से तर हो जाते थे।