Aapka Rajasthan

Pali सूर्यदेव के तेवर फिर हुए तल्ख, पारा 42.7 डिग्री पहुंचा

 
Pali सूर्यदेव के तेवर फिर हुए तल्ख, पारा 42.7 डिग्री पहुंचा

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली सूर्यदेव की तपन रविवार को भी तीखी रही। तापमापी में पारा दोपहर में 42.7 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के असर से रात का तापमान भी 28.7 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतरा। गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि दोपहर के समय व्यस्त रहने वाली कई सड़कें सूनसान रही। गर्म हवा व गर्मी के कारण दोपहर में कूलर की हवा भी राहत प्रदान नहीं कर सकती। मौसम केन्द्र की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पाली जिले में सोमवार को तापमान में अधिक गिरावट आने की संभावना नहीं है। वहीं 11 व 13 जून के बीच तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

चलेगी तेज झोंकेदार हवाएं

मौसम केन्द्र जयपुर ने पाली व जालोर के लिए सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत जिले में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। सिरोही जिले में 12 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहां मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवाओं के चलने की संभावना है।