Aapka Rajasthan

Pali अब छात्रों के लिए सेल्फ स्टडी ही सहारा, स्कूल में 24 पद खाली

 
Pali अब छात्रों के लिए  सेल्फ स्टडी ही सहारा, स्कूल में 24 पद खाली

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली सादड़ी के देवीचंद मायाचन्द बोरलाइवाला राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 10 व्याख्याताओं के साथ ही शिक्षक व गैर शैक्षणिक कार्य के 24 पद लम्बे समय से रिक्त हैं। ऐसे में कृषि, जीव विज्ञान, गणित, वाणिज्य व कला संकाय विद्यार्थियों की पढ़ाई स्वाध्याय पर टिक कर रह गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। देसूरी उपखण्ड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक डीएमबी स्कूल में कभी प्रवेश पाना मुश्किल होता था, लेकिन आज नामांकन घटता जा रहा है। विद्यालय में कुल 606 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन, शिक्षक, व्याख्याता व गैर शैक्षणिक कार्यों का स्टाफ नहीं होने से विद्यार्थियों का रुझान भी कम हो रहा है। स्वीकृत पद के मुकाबले महज 14 स्टाफ है। जबकि, 8 शिक्षक-व्याख्याता तो छात्रकोष से लगाए हुए हैं। कई संकाय तो वैकल्पिक व्यवस्थाओं के भरोसे चल रहे हैं। स्कूल में कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में जीवविज्ञान, गणित व कृषि विज्ञान की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाएं सिर पर आ गई है, लेकिन हालात जस के तस है।

डेढ़ दशक से ऐसे ही हाल

डीएमबी उच्च माध्यमिक स्कूल डेढ़ दशक से शिक्षक व व्याख्याताओं की कमी भोग रहा है। ऐसे में विद्यार्थी व अभिभावकों का रुझान घट रहा है। निर्धन व मध्यम वर्ग के बच्चे यहां अध्ययन की उम्मीद लेकर दूरदराज ग्राम्यांचल से पहुंच रहे हैं। लेकिन, शिक्षक व व्याख्याताओं की कमी से पढ़ाई बाधित हो रही है। अधिकारियों को अवगत करवायास्कूल में व्याख्याताओं व गैर शैक्षणिक कार्यो में 24 पद रिक्त हैं। इन सभी पदों पर जल्द नियुक्ति हो, इसलिए शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार व मांग की जा रही है। जल्द नियुक्ति हो इसके सार्थक प्रयास कर रहे हैं। वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्थार्थ छात्रकोष से आठ शिक्षक लगा रखे हैं।

संकायवार इतने पद रिक्त रिक्त पद

कला संकाय : ऐच्छिक अंग्रेजी -1, हिंदी साहित्य-1 व अनिवार्य हिंदी-1।

विज्ञान संकाय : कृषि विज्ञान -2, भौतिक विज्ञान-1, गणित-1, रसायन शास्त्र-1।

वाणिज्य संकाय : लेखाशास्त्र-1, व्यवसायिक अध्ययन-1,