Aapka Rajasthan

Pali कांग्रेस नेता मोटूभाई का निधन, लोगों में शोक की लहर

 
Pali कांग्रेस नेता मोटूभाई का निधन, लोगों में शोक की लहर  

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली   में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई उर्फ देवीदास चंदनानी ने 61 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इनका बुधवार सुबह जोधपुर में मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। उनके देहांत की खबर सूनने के बाद कांग्रेसजनों में शोक की लहर छा गई। वे छह बार पार्षद रहे। कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दीं।

कांग्रेस नेता मोटू भाई। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार पाली के मंडिया रोड गांधी नगर में रहने वाले कांग्रेस नेता मोटूभाई पिछले कुछ समय से लग्स और हार्ट की समस्या से परेशान थे। जोधपुर एम्स में उनके दो और मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में एक ऑपरेशन भी हुआ। लेकिन उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। तबीयत ज्यादा खराब होने पर वे पिछले करीब एक सप्ताह से जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती थे। इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके देहांत की खबर सूनने पर विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस नेता केवलचंद गुलेच्छा, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जब्बरसिंह राजपुरोहित, महावीरसिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, मोहन हटेला, प्रकाश सांखला, भंवर राव, हकीम भाई, मेहबूब टी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया।