Aapka Rajasthan

Pali सीएम ने दवाओं की बिक्री पर पूछा था सवाल, जवाब से संतुष्ट नहीं

 
Pali सीएम ने दवाओं की बिक्री पर पूछा था सवाल, जवाब से संतुष्ट नहीं 

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली CM भजनलाल शर्मा की पाली में अधिकारियों की बैठक लेने के 24 घंटे के भीतर पाली CMHO डॉ इंद्र सिंह राठौड़ को APO कर मुख्यालय जयपुर किया गया है। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। एपीओ करने के जारी आदेश में उन्हें प्रशासनिक और लोक हित में एपीओ करने का हवाला दिया गया है। बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को पाली दौरे पर आए थे। ओम् आश्रम की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के बाद उन्होंने पाली जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत काम करने और जनता को सरकारी ऑफिस के चक्कर लगवा कर परेशान नहीं करने की हिदायत दी थी।

पाली CMHO डॉ इंद्रसिंह राठौड़। जिन्हें प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ करने का आदेश जारी किया गया। - Dainik Bhaskar

इस दौरान उन्होंने CMHO डॉ इंद्र सिंह राठौड़ से मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों के बिकने को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं कि जा रही इसको लेकर सवाल किया था। जिस पर CMHO ने कहा कि यह ड्रग्स विभाग का काम है। जो उनके अंडर नहीं आता। इस पर सीएम ने कहा कि दवाइयां तो चिकित्सा विभाग का हिस्सा है, आपको अपने विभाग की जानकारी नहीं है। सीएम ने मेडिकल स्टोर पर बिक रही नशीली दवाओं पर लगाम लगाने की बात कही थी। शहर में चर्चा है कि सीएम भजनलाल शर्मा सीएमएचओ डॉ इंद्रसिंह राठौड़ के जवाब पर संतुष्ट नजर नहीं आए थे और उनकी के निर्देश पर उन्हें एपीओ करने की कार्रवाई हुई।