Pali में हर दिन सड़क पर 30 से ज्यादा गाड़ियां, युवाओं की पसंद ईवी
![Pali में हर दिन सड़क पर 30 से ज्यादा गाड़ियां, युवाओं की पसंद ईवी](https://aapkarajasthan.com/static/c1e/client/91529/uploaded/bd8fce7737b6fc14bbd9f030d33899d6.webp?width=968&height=500&resizemode=4)
पाली न्यूज़ डेस्क, पाली सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के वाहनों के साथ पिछले तीन साल में लोगों का रुझान ईवी वाहनों की तरफ भी बढ़ा है। पाली जिले में पिछले साल रोजाना 30 वाहन सड़कों पर उतरे हैं। इनमें से तीन वाहन ईवी के है। हालांकि ईवी वाहनों में ज्यादा संख्या दुपहिया वाहनों की है। कार व तिपहिया वाहन की संख्या अंगुलियों पर गिनने लायक है। जिला परिवहन विभाग में ईवी के दुपहिया वाहन वर्ष 2021-22 में महज 146 पंजीकृत हुए थे। वहीं वर्ष 2023-24 में यह संख्या 789 पर पहुंच गई। दूसरी तरफ पेट्रोल से चलने वाले दुपहिया वाहन 2021-22 में 8025 पंजीकृत हुए थे। उनकी संख्या वर्ष 2023-24 में 8062 रही। जो यह बताने के लिए काफी है कि लोगों का रुझान ईवी वाहनों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ईवी स्कूटर अब बाइक और पेट्रोल-डीजल के स्कूटरों को टक्कर देने लगे है।
पाली में ईवी की यह है स्थिति
वाहन का प्रकार-वर्ष 2022-23-वर्ष 2022-23-वर्ष 2023-24
दुपहिया वाहन-146-703-789
तिपहिया वाहन-23-75-71
चौपहिया वाहन-3-13-38
पेट्रोल-डीजल की यह स्थिति
दुपहिया वाहन: वर्ष 2021-22 में 8025, वर्ष 2022-23 में 8809 व वर्ष 2023-24 में 9062
तिपहिया वाहन: वर्ष 2021-22 में 34, वर्ष 2022-23 में 49 व वर्ष 2023-24 में 37
चौपहिया वाहन: वर्ष 2021-22 में 1855, वर्ष 2022-23 में 2350 व वर्ष 2023-24 में 1989