Aapka Rajasthan

राजस्थान में शादी का झांसा देकर पति के दोस्त ने दिखाई हैवानियत, बलात्कार के बाद बनाए अश्लील फोटो-वीडियो

 
राजस्थान में शादी का झांसा देकर पति के दोस्त ने दिखाई हैवानियत, बलात्कार के बाद बनाए अश्लील फोटो-वीडियो

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लीं। अब आरोपी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह उसके साथ दो बार मारपीट कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर प्रेम-प्रसंग में फंसाया, रिपोर्ट दर्ज
एक विवाहिता ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके माता-पिता जोधपुर में और ससुराल पाली में रहते हैं। उसके पति का दोस्त अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। उसने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाया और उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी।

अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 1 फरवरी और 14 अगस्त को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना के दौरान अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। अब वह उन्हें दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हनवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।