Aapka Rajasthan

Pali में मृत भ्रूण को कुत्तों ने नोचा, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

 
Pali में मृत भ्रूण को कुत्तों ने नोचा, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली में गुरुवार की सुबह एक मृत भ्रूण को नोच कर डॉग्स ने उसके हाथ–पांव तोड़ दिए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत भ्रूण की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और मामले की जांच शुरू की।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया मृत भ्रूण। - Dainik Bhaskar

कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि शहर के महावीर नगर वेयर हाउस के पास ग्राउंड में मृत भ्रूण को कुत्तों द्वारा नोचने की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। भ्रूण का एक हाथ और दोनों पैर गायब थे। डॉग्स को भगाकर भ्रूण को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। संभवत कम गहराई में दफनाए गए भ्रूण को डॉग ने निकाल लिया और उसे नोचते हुए ग्राउंड तक ले आए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे भ्रूण को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू की।