Aapka Rajasthan

कानपुर एयरपोर्ट पर हुए हादसे का डीजीसीए ने लिया संज्ञान, इंस्ट्रक्टर को फ्लाइंग ट्रेनिंग की ड्यूटी से हटाया गया

कानपुर, 28 जून (आईएएनएस)। कानपुर (चकेरी) एयरपोर्ट पर 26 जून को गर्ग एविएशन के टेक्नाम एयरक्राफ्ट (वीटी-एनबीवी) और एक ट्रेनी पायलट के बीच जमीन पर हुई टक्कर का डीजीसीए ने संज्ञान लिया है।
 

कानपुर, 28 जून (आईएएनएस)। कानपुर (चकेरी) एयरपोर्ट पर 26 जून को गर्ग एविएशन के टेक्नाम एयरक्राफ्ट (वीटी-एनबीवी) और एक ट्रेनी पायलट के बीच जमीन पर हुई टक्कर का डीजीसीए ने संज्ञान लिया है।

एक बयान में डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 26 जून को कानपुर (चकेरी) एयरपोर्ट पर गर्ग एविएशन (एफटीओ) का ट्विन-इंजन टेक्नाम पी2006टी एयरक्राफ्ट (वीटी-एनबीवी) रात में ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए इस्तेमाल हो रहा था। एयरक्राफ्ट में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट सवार थे। लैंडिंग के बाद ट्रेनी पायलट इंजन के चालू हालत में ही एयरक्राफ्ट से बाहर निकला। चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आने से कैडेट की पीठ में चोट लग गई।

डीजीसीए की ओर से जानकारी दी गई कि उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच पूरी होने तक संबंधित इंस्ट्रक्टर को फ्लाइंग ट्रेनिंग की ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही, डीजीसीए ने जांच पूरी होने तक इस घटना में शामिल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। डीजीसीए मामले की जांच कर रहा है।

हाल ही में 25 जून को बड़ा प्लेन हादसा होते-होते बचा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान गलत दिशा में मुड़ा और इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया था। गनीमत रही कि दोनों फ्लाइट सुरक्षित दूरी पर रुक गईं। दोनों विमान 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रुके थे।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2022 में कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला था। विमान तेज गति के कारण असंतुलित हो गया था और विमान रनवे छोड़कर भागने लगा था। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम