Aapka Rajasthan

जिंदगी खूबसूरत है, उस पर भरोसा रखिए, सूर्या ने फैंस को दिया प्रेरणादायक संदेश

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'सीन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेता का कहना है कि जिंदगी में किसी भी चीज को हार के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
 

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'सीन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेता का कहना है कि जिंदगी में किसी भी चीज को हार के तौर पर नहीं देखना चाहिए।

दरअसल, हाल ही में फिल्म 'सीन' के ट्रेलर लॉन्च का आयोजन किया गया था, जिसमें अभिनेता सूर्या ने अपने फैंस को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, "हम जो सोचते हैं, वैसे ही बनते भी हैं, लेकिन सिर्फ सोचने तक ही मत रहिए, बल्कि उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए और जमीनी स्तर पर उसके लिए काम कीजिए।"

उन्होंने आगे कहा, "जिंदगी बहुत खूबसूरत है, उस पर भरोसा रखिए। मैं मानता हूं कि जब हम सांसें ले रहे हैं, तब तक हर चीज पर दोबारा विचार किया जा सकता है। हर चीज को बदला जा सकता है। जब तक सांसें चल रही हैं, तब तक हार नहीं माननी है, कुछ भी खत्म नहीं हुआ है और न ही टूटा है। आप सब कुछ ठीक कर सकते हैं, आप फिर से शुरुआत से शुरू करके चीजों को सही कर सकते हैं। जिंदगी पर भरोसा रखिए। जिंदगी खूबसूरत है।"

फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म में सूर्या डीएसपी इनबराज नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो नियम तोड़ने वाले और बागी अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में सूर्या के अलावा अभिनेत्री नाज़रिया फहद 'माया' का किरदार निभा रही हैं। मलयालम एक्टर नासलेन एक खतरनाक, भावशून्य और साइको खलनायक 'ईश्वरन' की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा आनंदराज, लाल और राजप्रियन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे वर्षों पहले अधूरा छोड़ा गया एक पुराना मामला (केस) फिर से खोलने के लिए मजबूर किया जाता है और उसे इस मिशन को सुलझाने के लिए एक अव्यवस्थित और परेशानी भरी टीम के साथ काम करना पड़ता है। इसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। यह फिल्म सूर्या और ज्योतिका के 2डी एंटरटेनमेंट और झगरम स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/एएस