Aapka Rajasthan

जमीन बेचकर दिया था राम मंदिर के लिए एक करोड़ का दान, चढ़ावे में गबन से दुखी प्रतापगढ़ के समाजसेवी सियाराम

प्रतापगढ़, 26 जून (आईएएनएस)। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गबन से समाज में आक्रोश है। इस प्रकरण से भगवान राम के भक्त भी दुखी हैं। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपए दान देने वाले प्रतापगढ़ के समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य ने भी शुक्रवार को अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दान के पैसों को खाने वालों को भगवान बिल्कुल माफ नहीं करेंगे।
 
समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं 75 साल का हो चुका हूं। मैंने सोचा था कि राम मंदिर बन रहा है, तो मुझे भी कुछ करना चाहिए। इसलिए मैंने अपनी जमीन बेची और 1 करोड़ रुपए दान दिया था, यह सोचकर कि इसका इस्तेमाल भगवान राम के काम में होगा। अब इस पूरे मामले को सुनकर बड़ा दुख हो रहा है। दान के पैसे को ट्रस्ट के लोगों ने इधर-उधर करके खाने का काम किया।"

सियाराम उमरवैश्य ने कहा कि चढ़ावे का गबन उन लोगों ने किया है, जिन पर पूरा विश्वास था। ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने ऐसा काम किया है, तो भगवान उन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगा। जिन भी लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें बिल्कुल सजा मिलेगी। उनका पाप एक दिन सामने आएगा। ऐसा नहीं है कि ये लोग बचेंगे।

समाजसेवी उमरवैश्य ने यह भी कहा कि ट्रस्ट के लोगों ने भगवान राम की छवि को भी खराब किया है, जो पीड़ादायक है। उन्होंने कहा, "जो सनातन धर्म को न मानने वाले लोग हैं, आज वो कह रहे हैं कि भगवान राम भी रक्षा नहीं कर पाए। सोचिए, इससे कितना दुख होता है।"

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम लोग ही बेईमान हो जाएंगे तो इसमें भगवान राम का कोई दोष नहीं है। सियाराम उमरवैश्य ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। वे लोग अब समाज की नजरों में भी गिर जाएंगे।

--आईएएनएस

डीसीएच/