युवाओं के लिए एम्स दिल्ली में नौकरी का सुनहरा मौका, 8 अप्रैल से पहले करें आवेदन
नई दिल्ली, 01 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों और अस्पतालों में से एक अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित दो पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स दिल्ली) ने जिन दो पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) का एक और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III का एक पद शामिल है।
एम्स दिल्ली की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन, ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार जीवन विज्ञान या जैव चिकित्सा विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या जीवन विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 3 वर्ष का अनुभव या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री का होना आवश्यक है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 8 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद अनुसार 28,000 से 56,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना बायोडेटा तय समय सीमा के अंदर भेजे।
--आईएएनएस
डीके/पीएम
