Aapka Rajasthan

यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने देर रात किया रिहा, प्रदर्शन में शामिल न होने की दी हिदायत

गुरुग्राम, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें शनिवार देर रात 3 बजे छोड़ा। इससे पहले शनिवार सुबह 5 बजे उन्हें सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।
 

गुरुग्राम, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें शनिवार देर रात 3 बजे छोड़ा। इससे पहले शनिवार सुबह 5 बजे उन्हें सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।

ध्रुव राठी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट में लोगों को वीडियो के माध्यम से बुलाने के मामले में हिरासत में लिया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन में शामिल न होने की हिदायत देकर छोड़ दिया है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। इससे पहले शुक्रवार को ध्रुव राठी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि सीजेपी के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगभग लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी गई है।

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में ध्रुव राठी ने विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी दिल्ली में लगाई गई भारी सुरक्षा और परिवहन पाबंदियों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, ट्रेनें रद्द की गई हैं और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा था, "कैसे हैं आप दोस्तों? मैं दिल्ली पहुंच गया हूं। यहां मैंने देखा कि 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। बसें रद्द कर दी गई हैं। और हमारे विरोध प्रदर्शन के कारण वे लगभग दिल्ली को लॉकडाउन में डाल रहे हैं।"

उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन में बहुत कम भीड़ आएगी जबकि केंद्र सरकार खुद इतने बड़े पैमाने पर पाबंदियां लगा रही है। विरोध प्रदर्शन करना आम लोगों व जनता संवैधानिक अधिकार है।

--आईएएनएस

वीकेयू /