Aapka Rajasthan

योगी आदित्यनाथ और मोहन यादव समेत कई मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया विकसित भारत का शिल्पी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई ताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
 

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई ताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।"

उन्होंने लिखा, "'नेशन फर्स्ट' के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "मां भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

धामी ने कहा, "आपके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आपके कुशल नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और नए अवसरों का संचार हुआ है। बाबा केदार से आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपके नेतृत्व में भारत प्रगति पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है।"

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र-निर्माण के प्रति आपका अथक समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट संकल्प दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है। आपके गतिशील मार्गदर्शन में भारत प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां छू रहा है। आपकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और असीम शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं, ताकि आप हमारी मातृभूमि को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाते रहें।"

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मैं ओडिशा की पूरी जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विकसित भारत के दूरदर्शी, राष्ट्र के स्वाभिमान और जन-सेवा के अद्वितीय प्रतीक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने आज पूरे देश में जागृति का एक नया अध्याय लिखा है।"

उन्होंने कहा, "ओडिशा और यहां के लोगों के प्रति उनके गहरे स्नेह तथा राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास में उनके अपार सहयोग के लिए हम सदैव उनके आभारी रहेंगे। इस यादगार अवसर पर जन-कल्याण के प्रति मोदी के आदर्शों से प्रेरित होकर हम 'सेवा संकल्प पर्व' मना रहे हैं। हम समर्पित जन-सेवा, गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाकर एक समृद्ध, सशक्त और विकसित ओडिशा के निर्माण के लिए पुनः संकल्पित हैं।"

माझी ने कहा, "मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में पीएम मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और रोग-मुक्त जीवन तथा उन पर अपार कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करता हूं। जीवन और सेवा की उनकी यह लंबी और समर्पित यात्रा सदैव भारत राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करती रहे। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में 'विकसित भारत' का सपना साकार हो और हमारा भारत विश्व में एक विजयी राष्ट्र के रूप में निरंतर आगे बढ़ता रहे।"

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "पीएम मोदी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। दिल्ली को आपका स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहा है। आपके नेतृत्व में आज राजधानी नई गति, नए सामर्थ्य और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। शहर का स्वरूप बदल रहा है और उसके साथ लोगों के जीवन में भी नई सुविधाएं, नए अवसर और नई आशाएं जुड़ रही हैं। हमारी बहनें हों, युवा साथी हों, श्रमिक परिवार हों, वरिष्ठ नागरिक हों या भविष्य के सपने संजोए हमारे बच्चे, विकसित दिल्ली की यात्रा का केंद्र जन-जन का जीवन है।"

उन्होंने कहा, "आज दिल्ली को इस बात का गौरव है कि वह अपने बढ़ते सामर्थ्य के साथ विकसित भारत के विराट संकल्प में अपनी शक्ति जोड़ रही है। प्रधानमंत्री, मां भारती की सेवा के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्र को निरंतर आगे ले जाने का आपका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। समस्त दिल्लीवासियों की ओर से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "जनसेवा की अविराम साधना से राष्ट्र के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले, जन-आकांक्षाओं के संकल्प को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ज्ञान को राष्ट्रशक्ति का आधार बनाकर आपने भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। ‘विकसित भारत’ का आपका स्वप्न आज करोड़ों देशवासियों का प्रण बन चुका है। बाबा सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना है।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी