Aapka Rajasthan

ये प्रेम मोल लिया के हीरो बने आयुष्मान, कहा-अभी भी यकीन नहीं होता कि मैं राजश्री का हीरो बन गया

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुषमान खुराना आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज के तैयार हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से उन्हें प्रेम 1994 की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' देखने के बाद हुआ था।
 

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुषमान खुराना आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज के तैयार हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से उन्हें प्रेम 1994 की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' देखने के बाद हुआ था।

दरअसल, रविवार को फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जहां अभिनेता ने बताया कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वे राजश्री प्रोडक्शन के हीरो बन गए हैं। अभिनेता ने यह भी बताया कि 'हम आपके हैं कौन' देखने के बाद वे बहुत प्रभावित हुए थे।

अभिनेता आयुष्मान खुाराना ने कहा, "मुझे याद है कि मैंने 'हम आपके है कौन' में कई परिवार थे और उस फिल्म को देखने के बाद मुझे प्रेम से प्यार हो गया था, मुझे हिंदी सिनेमा और हमारे परिवार की ताकत से प्रेम हो गया था।

अभिनेता ने राजश्री प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए कहा कि यह रिश्ता सिर्फ उनका नहीं बल्कि, पूरे देश के परिवारों से जुड़ा है। उन्होंने कहा, "राजश्री के साथ मेरा जो रिश्ता है, वो सिर्फ मेरा नहीं है, वो पूरे हिंदुस्तान का है, सभी परिवारों का है। सभी परिवारों को एक साथ लाने की जो जिम्मेदारी उन्होंने फिल्मों के जरिए उठाई है, मुझे लगता है यह बहुत ही खूबसूरत है।"

आयुषमान खुराना ने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्ममेकर उनकी वैनिटी वैन में घुसने से पहले अपने जूते उतार देते थे। आयुष्मान ने याद करते हुए कहा, "मैं कहता था, सर प्लीज जूते मत उतारिए, वैनिटी में आ जाइए। लेकिन वो कभी सुनते ही नहीं थे। वो जूते उतार कर आते थे, मैं उनके चरण स्पर्श करता था और वो कहते थे आयुष्मान भव और फिर वो मुझे सीन समझाते थे। मुझे लगता है कि यह सिर्फ बचपन का सपना नहीं है। इसलिए राजश्री और उनकी लेगेसी के लिए तालियां बजनी चाहिए।"

फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और शरवरी साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ और अनुपम खेर मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम