Aapka Rajasthan

शुएलोंग बर्फ भंजक जहाज चीन वापस लौटा

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा गठित चीन के 42वें अंटार्कटिक अभियान दल और शुएलोंग (स्नो ड्रैगन) नामक बर्फ भंजक जहाज 9 अप्रैल को देश वापस लौटा। अब शुएलोंग जहाज ध्रुवीय अनुसंधान के लिए घरेलू आधार के घाट पर खड़ा है। अभियान दल का योजनानुसार सभी मिशन पूरा हो चुका है।
 
बताया जाता है कि वर्तमान अभियान में कर्मचारियों की संख्या, नियमित सामग्री मात्रा और कार्यभार सब एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। अभियान के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां मिलीं।

गौरतलब है कि शुएलोंग और शुएलोंग-2 साल 2025 के 1 नवंबर को चीन के शांगहाई से रवाना हुए। 160 दिन और 34,000 से अधिक समुद्री मील की यात्रा के बाद शुएलोंग नामक बर्फ भंजक जहाज 9 अप्रैल को वापस लौटा। वहीं, शुएलोंग-2 अब अंटार्कटिका के प्राइड्ज बे में संयुक्त यात्रा मिशन कर रहा है और अगले महीने के अंत में शांगहाई वापस लौटने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/