शी चिनफिंग ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से भेंट की
बीजिंग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार की सुबह शनचन में एपेक नेताओं की 33वीं बैठक के लिए आए आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से भेंट की। शी ने कहा कि दोनों देशों को पारस्परिक विश्वास करने और एक दूसरे की सफलता में मदद देने वाले सहयोगी साझेदार बनना चाहिए। दोनों पक्षों को अगले साल राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ के मौके पर चीन-आस्ट्रेलिया संबंध का और अधिक विकास बढ़ाना चाहिए ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।
शी ने द्विपक्षीय संबंधों के नए विकास के लिए चार सुझाव पेश किए। पहला परिवर्तन तथा मुठभेड़ से भरी अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में पारस्परिक विश्वास मजबूत कर सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी पर कायम रहकर एक दूसरे के केंद्रीय हितों व मुख्य चिंताओं का ख्याल रखना और मैत्रीपूर्ण सहयोग की दिशा पर डटे रहना चाहिए। दूसरा, अपने-अपने विकास में पास्परिक सहयोग गहराया जाए। कृषि,ऊर्जा व खनिज परंपरागत सहयोग बढ़ाने के साथ हरित अर्थव्यवस्था, डिजिटल व्यवसाय, एआई आदि नए सहयोग का विस्तार किया जाए। तीसरा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान व लोगों की आवाजाही में दो देशों की मित्रता बढ़ायी जाए। चौथा, वैश्विक चुनौतियों के निपटारे में बहुपक्षीय समन्वय मजबूत किया जाए।
अल्बनीज़ ने कहा कि आस्ट्रेलिया-चीन संबंध का सुधार व विकास दोनों पक्षों के हित में है और दोनों देशों की जनता के लिए ठोस कल्याण लाता है। आस्ट्रेलिया चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ बनाने, व्यापार, निवेश व एआई आदि क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग मजबूत करने, मानवीय आदान-प्रदान गहराने और मतभेदों का उचित निपटारा करने को तैयार है। वर्तमान अस्थिर विश्व में चीन स्थिरता की महत्वपूर्ण शक्ति है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
