वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर: पुरुषों में ट्यांटिनी, महिलाओं में अभिनया ने जीते 100 मीटर दौड़ में 'गोल्ड'
भुवनेश्वर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर लेवल मीटिंग में शनिवार को पुरुषों में साउथ अफ्रीका के त्शेपो जेसन ट्यांटिनी और महिलाओं में भारत की अभिनया राजराजन सबसे तेज एथलीट बनकर उभरे।
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 21 वर्षीय जेसन ट्यांटिनी ने 10.11 सेकंड के साथ पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। ओमान के अली अल बलुशी (10.16 सेकंड) दूसरे और श्रीलंका के दिनेथ इंदुवारा डब्ल्यू (10.27 सेकंड) तीसरे पायदान पर रहे। ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रहे अनिमेष कुजूर ने 10.32 सेकंड का समय लिया और मेडल की दौड़ से बाहर रहे। भारत के स्टार स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह 10.39 सेकंड के समय के साथ नौवें स्थान पर रहे।
दूसरी तरफ, तमिलनाडु की स्प्रिंटर अभिनया राजराजन ने 11.34 सेकंड के समय के साथ महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता। महाराष्ट्र की हरिता भद्रा (11.46 सेकंड) दूसरे और कर्नाटक की एस. सत्यनारायण (11.56 सेकंड) तीसरे पायदान पर रहीं।
परिणाम:
पुरुष:
100 मीटर दौड़: त्शेपो जेसन ट्यांटिनी (साउथ अफ्रीका) 10.11 सेकंड, अली अल बलुशी (ओमान) 10.16 सेकंड, दिनेथ इंदुवारा डब्ल्यू (श्रीलंका) 10.27 सेकंड। छठे स्थान पर अनिमेष कुजूर (ओडिशा) 10.32 सेकंड, नौवें स्थान पर गुरिंदरवीर सिंह (पंजाब) 10.39 सेकंड।
400 मीटर दौड़: जस्टिस ओराटिले (बोत्सवाना) 45.35 सेकंड, लींडर्ट कोकेमोर (साउथ अफ्रीका) 45.40 सेकंड, कलिंगा एच (श्रीलंका) 45.61 सेकंड।
800 मीटर दौड़: मोलिफी मोहलोमी (साउथ अफ्रीका) 1:47.45 सेकंड, कृष्ण कुमार (हरियाणा) 1:47.69 सेकंड, प्रकाश बालू (महाराष्ट्र) 1:48.03 सेकंड।
110 मीटर बाधा दौड़: फ्रेंको ले रूक्स (साउथ अफ्रीका) 13.47 सेकंड, एंटोनियो अल्काना (साउथ अफ्रीका) 13.54 सेकंड, एडुआर्डो रोड्रिग्स (ब्राजील) 13.64 सेकंड।
गोला फेंक: चुक्वुएबुका एनेकवे (नाइजीरिया) 20.78 मीटर, वियर जेन (इटली) 20.47 मीटर, करणवीर सिंह (पंजाब) 20.06 मीटर, तजिंदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 20.03 मीटर।
ऊंची कूद: आदर्श राम (तमिलनाडु) 2.22 मीटर, फटक बैत जाबूब (ओमान) 2.19 मीटर, अब्दुल रमन उमर (इराक) 2.15 मीटर।
भाला फेंक: रोहित यादव (उत्तर प्रदेश) 87.68 मीटर, यशवीर सिंह (राजस्थान) 82.94 मीटर, सुमेधा आर. (श्रीलंका) 80.29 मीटर।
लंबी कूद: एम श्रीशंकर (केरल) 8.07 मीटर, दीवान मैनुअल (साउथ अफ्रीका) 8.03 मीटर, डेविड पी. (तमिलनाडु) 7.78 मीटर।
विमेंस:
100 मीटर: अबिनया राजराजन (तमिलनाडु) 11.34 सेकंड, हरिता भद्रा (महाराष्ट्र) 11.46 सेकंड, एस. सत्यनारायण (कर्नाटक) 11.56 सेकंड।
400 मीटर: विथ्या रामराज (तमिलनाडु) 51.96 सेकंड, प्राची (उत्तर प्रदेश) 52.57 सेकंड, पूवम्मा एमआर (कर्नाटक) 52.78 सेकंड।
1500 मीटर: पूजा (हरियाणा) 4:17.24 सेकंड, लिली दास (उत्तराखंड) 4:18.32 सेकंड, शनिका कहवालगे (श्रीलंका) 4:27.22 सेकंड।
5,000 मीटर: डायना वान्जा (केन्या) 15:16.11 सेकंड, भारती (हरियाणा) 15:46.45 सेकंड, संतोषी एस. (नेपाल) 17:31.75 सेकंड।
100 मीटर बाधा दौड़: करिश्मा टेलर (बहामास) 12.96 सेकंड, युमी तनाका (जापान) 13.04 सेकंड, ज्योति याराजी (आंध्र प्रदेश) 13.24 सेकंड।
लंबी कूद: एंसी सोजन (केरल) 6.71 मीटर, शैली सिंह (उत्तर प्रदेश) 6.56 मीटर, मुब्सिना मोहम्मद (लक्षद्वीप) 6.31 मीटर।
ऊंची कूद: सुप्रिया (कर्नाटक) 1.75 मीटर, मांशी (उत्तर प्रदेश) 1.75 मीटर, रीत राठौड़ (उत्तर प्रदेश) 1.75 मीटर।
डिस्कस थ्रो: एंड्रेसा डी मोरिस (ब्राजील) 58.66 मीटर, सामंथा हॉल (जमैका) 58.43 मीटर, सुबेनराट इंसेंग (थाईलैंड) 58.33 मीटर।
भाला फेंक: जुसिलीन सेल्स डी लीमा (ब्राजील) 59.13 मीटर, दिलहानी लेकामगे (श्रीलंका) 58.98 मीटर, अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) 56.96 मीटर।
--आईएएनएस
आरएसजी
