Aapka Rajasthan

विंबलडन 2026: सिनर और स्वियाटेक सहित ये 5 नाम हैं एकल खिताब के बड़े दावेदार

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। विंबलडन की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। इसकी वजह विंबलडन का चार प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में से एक होना है। इस खिताब को जीतने के बाद किसी भी टेनिस खिलाड़ी का करियर ग्राफ बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि विंबलडन 2026 का खिताब जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार (पुरुष या महिला) कौन हैं?
 
जानिक सिनर: विंबलडन 2026 में पुरुष एकल खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार इटली के जानिक सिनर हैं। 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सिनर ने पिछला विंबलडन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता था। इस बार अल्काराज फिटनेस की परेशानी की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में 24 साल के सिनर एकल खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

नोवाक जोकोविच: टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार 39 साल के सर्बिया के नोवाक जोकोविच उम्र की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। जोकोविच के पास अपार अनुभव है, जो युवाओं पर भारी पड़ सकता है। जोकोविच पूर्व में 7 बार (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022) विंबलडन एकल खिताब जीत चुके हैं। उनकी नजर 8वीं बार इस खिताब पर अपना नाम दर्ज करने की है।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव: फ्रेंच ओपन 2026 का एकल खिताब जीतने वाले जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी विंबलडन 2026 एकल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

इगा स्वियाटेक: विंबलडन 2026 में महिला एकल खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में पोलैंड की इगा स्वियाटेक का नाम बेहद प्रभावी है। छह बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी इगा ने विंबलडन 2025 का महिला एकल का खिताब जीता था।

आर्यना सबालेंका: विंबलडन 2026 में महिला एकल खिताब जीतने के रूप में दूसरी प्रबल दावेदार बेलारूस की आर्यना सबालेंका हैं। 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी आर्यना को अपने पहले विंबलडन खिताब का इंतजार है।

--आईएएनएस

पीएके