Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पुलिस ने विदेशी मुद्रा के साथ युवक को हिरासत में लिया

कोलकाता, 29 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हावड़ा के शालीमार स्टेशन से शालीमार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामद विदेशी मुद्रा का भारतीय मूल्य तकरीबन 45 लाख रुपए है।
 
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पुलिस ने विदेशी मुद्रा के साथ युवक को हिरासत में लिया

कोलकाता, 29 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हावड़ा के शालीमार स्टेशन से शालीमार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामद विदेशी मुद्रा का भारतीय मूल्य तकरीबन 45 लाख रुपए है।

बताया जा रहा है कि बिहार के पटना से पटना दुरंतो से यहां आलोक कुमार नाम का शख्स पहुंचा, तभी संदेह होने पर जांच की गई तो ये मुद्रा बरामद की गई। एसआरपी खड़गपुर मिथुन डे ने यह जानकारी दी है। संभवत चुनाव में उपयोग करने के लिए इसे बिहार के पटना से लाया गया है। इस घटना से जुड़े व्यक्ति को हिरासत मे ले पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले 23 मार्च को कूच बिहार जिले में पश्चिम बंगाल-असम सीमा के पास बख्शीरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर दो अलग-अलग चेकपॉइंट पर तलाशी के दौरान पुलिस और स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के अधिकारियों ने तीन गाड़ियों से 3.7 लाख रुपए से ज्‍यादा का कैश बरामद किया।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने असम के एक निवासी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले नकदी की इस बरामदगी ने पूरे जिले में हलचल मचा दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात को बख्शीरहाट के जोराई मोड़ चेकपॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पश्चिम बंगाल की लाइसेंस प्लेट वाली एक चार पहिया गाड़ी को असम से राज्य में प्रवेश करते समय रोका। तलाशी के दौरान, वाहन के अंदर मिले एक बैग से 57,700 रुपए की राशि बरामद की गई।

पुलिस ने कार में यात्रा कर रहे दार्जिलिंग निवासी बीरेंद्र साहा द्वारा नकदी के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के बाद धनराशि जब्त कर ली। साथ ही, आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

इसी बीच, बख्शीरहाट पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने संकोश चेकपॉइंट पर कुमारग्राम के बारबिशा निवासी विकाश साहा के वाहन की तलाशी ली। उस वाहन से 1,14,300 रुपए नकद बरामद किए गए। विकाश साहा भी पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके, इसलिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

--आईएएनएस

एमएस/