Aapka Rajasthan

वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: महुआ शराब माफिया पर शिकंजा, 6.60 लाख का माल जब्त

वर्धा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। वर्धा जिले में अवैध देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
 
अभियान के दौरान 29 सितंबर 2026 को सेलू पुलिस थाना क्षेत्र के गोहदा गांव के श्मशानभूमि के पास बोरी नदी के पात्र में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 3,200 लीटर मोहा सड़वा रसायन एवं ड्रम सहित कुल 6 लाख 60 हजार रुपए का मुद्देमाल जब्त किया। जब्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण करने वाले आनंद राय एवं आशीष राय, निवासी हिंगणी के खिलाफ सेलू पुलिस थाने में दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा, जिला वर्धा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अंमलदार अरविंद येनुरकर, रवि पुरोहित एवं सागर भोसले ने की।

--आईएएनएस

एमएस/