Aapka Rajasthan

'व्यवस्था में जो कमी थी या है, उसमें सुधार आएगा', राम मंदिर के सीईओ को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

गोंडा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।
 

गोंडा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा के बयान, 'मुझे वक्त दें जल्द बदलाव दिखेगा' पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बदलाव या सुधार यह एक प्रक्रिया है। चाहे घर, किसी संस्थान या राम मंदिर के विषय में हो, यह सुधार की एक प्रक्रिया है और निरंतर चलती रहती है। समय के साथ कुछ कमियां आती हैं तो उसमें सुधार किया जाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि व्यवस्था में जो कमी थी या है, उसमें सुधार आएगा।

यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार विनोद तावड़े के दौरे को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव के मोड में लाना है। मेरा मानना है कि विनोद तावड़े संगठन की दृष्टि से कुछ दिशा-निर्देश देंगे। यह भी एक प्रक्रिया है कि जब चुनाव आता है तो बड़े नेता आते हैं अपना अनुभव शेयर करते हैं। भाजपा संगठन को चुनावी मोड में लाना है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी के तौर पर अपनी पहली यात्रा के लिए विनोद तावड़े के आने पर लखनऊ के हजरतगंज में कई जगहों पर स्वागत के पोस्टर लगाए गए।

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामा निषाद ने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल होंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यूपी दौरे पर आई हूं, मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ को नमस्कार करती हूं। भाजपा सरकार में यूपी की काफी अच्छी प्रगति है। मैं यहां के विद्यालयों की व्यवस्था देखने आई हूं। यहां की व्यवस्था को बिहार के विद्यालयों में स्थापित करने की कोशिश करूंगी।

--आईएएनएस

एसडी/डीएससी