Aapka Rajasthan

वोट चोरी और चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच हो: दिग्विजय सिंह

भोपाल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वोट चोरी और चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में है, गुरुवार को उत्तर प्रदेश में यात्रा का पहला दिन रहा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है कि वोट चोरी और चंदा चोरी, दोनों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच हो।
 

भोपाल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वोट चोरी और चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में है, गुरुवार को उत्तर प्रदेश में यात्रा का पहला दिन रहा। उन्‍होंने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है कि वोट चोरी और चंदा चोरी, दोनों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच हो।

चुनाव ईवीएम मशीनों के बजाय मतपत्रों से कराए जाएं और दोनों ही मामलों में दोषी पाए जाने वालों को कानून के अनुसार कठोर सजा मिले।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के एक-एक वोट की पवित्रता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उनके द्वारा अर्पित चंदे एवं चढ़ावे की पवित्रता। जनता के मत के साथ छल और भगवान के नाम पर अर्पित दान में हेराफेरी स्वीकार नहीं है। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है कि जनता के मत की रक्षा हो, श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान हो और किसी भी दोषी को उसके पद, प्रभाव या राजनीतिक संरक्षण के कारण कानून से बचने का अवसर न मिले। वोट का भी हिसाब हो, चंदे का भी हिसाब हो और दोषियों को सजा भी मिले।

दरअसल, दिग्विजय सिंह द्वारा दशहरे के दिन उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा पर निकले हैं, यह यात्रा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आगे बढ़ी। यात्रा के 26वें दिन की पदयात्रा सुबह राजघाट बांध चौराहे से प्रारंभ हुई। मध्य प्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद यात्रा का यह पहला दिन रहा।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने के साथ ही अब बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और संवाद का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह धार्मिक स्थलों, संतों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे है।

यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना तथा चंदा चोरी और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच