Aapka Rajasthan

'विश्व महापौर संवाद : वुहान' में शहरों के लिए खुलेपन और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग पर चर्चा

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय के मार्गदर्शन में और 'रिवर सिटी : साझा प्रतिध्वनि, साझा विकास' विषय पर आधारित '2026 विश्व महापौर संवाद - वुहान' का आयोजन 18 से 21 सितंबर तक हुपेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर में किया गया।
 

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय के मार्गदर्शन में और 'रिवर सिटी : साझा प्रतिध्वनि, साझा विकास' विषय पर आधारित '2026 विश्व महापौर संवाद - वुहान' का आयोजन 18 से 21 सितंबर तक हुपेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर में किया गया।

20 से अधिक देशों के 80 से अधिक महापौरों और प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शहरी विकास से सम्बंधित सामान्य मुद्दों पर संवाद और चर्चा करने और खुलेपन और पारस्परिक लाभ वाले शहरी विकास का मार्ग तलाशने के लिए वुहान में एकत्रित हुए।

20 सितंबर को आयोजित मुख्य संवाद कार्यक्रम में, वुहान के मेयर श्योंग चेंग्यू ने मैनचेस्टर (ब्रिटेन), केमी (फिनलैंड), केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका), यांगून (म्यांमार), रेजोव (पोलैंड) और तुर्किस्तान (कजाकिस्तान) के नेताओं के साथ तकनीकी नवाचार के माध्यम से शहरी विकास को बढ़ावा देने, औद्योगिक तालमेल के माध्यम से शहरी खुलेपन का विस्तार करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

विभिन्न देशों के प्रतिभागी शहरों के प्रतिनिधियों ने अपने शासन संबंधी अनुभव और विकास संबंधी विचार साझा किए, जो उनके अपने विकास अभ्यासों पर आधारित थे।

मैनचेस्टर के मेयर शौकत अली ने कहा कि मैनचेस्टर और वुहान 1986 में सिस्टर सिटी बने और दशकों से उनका सहयोग गहराता गया है, जो चीन और ब्रिटेन की स्थानीय सरकारों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और सहयोग का एक आदर्श बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/