विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, संजय राउत बोले-बच्चों से डर गई सरकार
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले लोग बच्चों से डर गए हैं। उनको समझ नहीं आया कि क्या होने जा रहा है और आगे क्या होगा? उनको लगा कि कॉकरोच जनता पार्टी को कीड़े-मकोड़ों की तरह खत्म कर देंगे लेकिन नहीं ये कॉकरोच जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में हैं।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले को लेकर संजय राउत ने कहा कि देश के बड़े-बड़े शहरों में इस आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। कल मुंबई में बड़ा आंदोलन किया गया। उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और हम सब लोग हजारों की संख्या में थे। पुणे और नागपुर में भी आंदोलन किया गया। जंतर-मंतर पर बैठा हर बच्चा नेता है। उन्होंने कहा कि संसद में बचा क्या है? संसद में विपक्ष की जो गरिमा होनी चाहिए थी, वह बची नहीं है।
संजय राउत ने कहा कि इन लोगों को आत्मचिंतन करनी चाहिए कि वे स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं थे। वंदे मातरम की चिंता उनको नहीं करनी चाहिए। मेरा चैलेंज है कि वंदे मातरम की चार पंक्तियां बिना पढ़े गाकर दिखाएं। राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर उन्होंने कहा कि यह बड़ा मामला है; हमने आंदोलन किया है। हजारों की संख्या में लोग चढ़ावा विवाद मामले के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं।
वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि नौजवानों की बात को सरकार को माननी चाहिए। अगर नौजवानों के खिलाफ होंगे तो कोई सांसद भी नहीं जीतेगा। मेरा कहना है कि सरकार को इनकी समस्या सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई आंदोलन होता है तो मेट्रो भी बंद होते हैं लेकिन युवा नहीं डर रहा है।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
