Aapka Rajasthan

विदेशी निवेश चीन में निवेश के अगले अध्याय को कैसे खोल सकता है?

बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन में निवेश करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अगला कदम नवाचार, सतत विकास, गहन सहयोग और साझा समृद्धि में निहित है। 17 जून को संपन्न हुए बहुराष्ट्रीय निगम नेताओं के 7वें छिंगताओ शिखर सम्मेलन में, चीन-डेनमार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष और ट्रेटन ग्रुप के संस्थापक और सीईओ साइमन लिचटेनबर्ग ने यह बात कही।
 
विदेशी निवेश चीन में निवेश के अगले अध्याय को कैसे खोल सकता है?

बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन में निवेश करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अगला कदम नवाचार, सतत विकास, गहन सहयोग और साझा समृद्धि में निहित है। 17 जून को संपन्न हुए बहुराष्ट्रीय निगम नेताओं के 7वें छिंगताओ शिखर सम्मेलन में, चीन-डेनमार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष और ट्रेटन ग्रुप के संस्थापक और सीईओ साइमन लिचटेनबर्ग ने यह बात कही।

उपस्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन का वर्णन करने के लिए 'अपरिहार्य' शब्द का प्रयोग किया, उनका मानना है कि वे चीनी भागीदारों के बिना काम नहीं कर सकते, चाहे वे अपनी स्थानीय उपस्थिति को मजबूत कर रहे हों, अपने निवेश का विस्तार कर रहे हों या वैश्विक स्तर पर जा रहे हों।

चीन में बहुराष्ट्रीय निगमों के लिए आयोजित होने वाले पहले बड़े कार्यक्रम के रूप में, इस शिखर सम्मेलन ने दुनिया भर के 44 देशों और क्षेत्रों के बहुराष्ट्रीय निगमों के 322 वरिष्ठ अधिकारियों को आकर्षित किया और 57 प्रमुख परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए, जिनमें 20 विदेशी निवेश परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका कुल निवेश 2 अरब 56 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

इस शिखर सम्मेलन में पहली बार नई ऊर्जा वाहनों, नई ऊर्जा भंडारण और स्मार्ट कृषि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बेल्ट एंड रोड पहल में भाग लेने वाले देशों के साथ जुड़ने के लिए देश-विशिष्ट उद्यमों के लिए एक विशेष सत्र की स्थापना भी की गई और पहली बार, सेवा उद्योग के विस्तार पर एक बंद कमरे में नीतिगत बैठक आयोजित की गई, जिससे उद्यमों की जरूरतों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जा सके।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में गहन बदलाव हो रहे हैं, और तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन का एक नया दौर तेजी से विकसित हो रहा है। बहुराष्ट्रीय निगम स्थिर बाजार, नवाचार की गति और अनुकूल कारोबारी माहौल की तलाश में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इस शिखर सम्मेलन का विषय, 'बहुराष्ट्रीय निगम और चीन - एक नए भविष्य की ओर 15वीं पंचवर्षीय योजना के लिए हाथ मिलाना', उनकी विकास संबंधी आकांक्षाओं के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

सम्मेलन में, बहुराष्ट्रीय निगमों के अधिकारियों द्वारा सबसे अधिक बार उल्लेख किया जाने वाला शब्द 'सह-निर्माण' था। 'सह-निर्माण' की शुरुआत नए अवसरों की खोज से होती है। चीन का निरंतर विस्तारित और विशाल बाजार विदेशी निवेश को नए अवसरों की खोज के लिए पर्याप्त गुंजाइश प्रदान करता है।

साथ ही, चीन की नवाचार क्षमताओं में सुधार ने गहन सह-निर्माण को प्रेरक शक्ति प्रदान की है।

दीर्घकाल में, चीन के खुलेपन के द्वार लगातार चौड़े होते जा रहे हैं, जिससे चीन में विदेशी निवेश के लिए स्थिर नीतिगत उम्मीदें पैदा हो रही हैं।

'चीन में प्रवेश करने' से लेकर 'चीन में जड़ें जमाने' और फिर 'चीन के साथ मिलकर सृजन करने' तक, चीन में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा उठाया गया हर कदम चीन के आर्थिक विकास से मेल खाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/