Aapka Rajasthan

विदेश जाने के लिए राहुल गांधी को किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं: मनोज कुमार

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेशी दौरे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेताओं ने उन्हें लीडर ऑफ पर्यटन करार दिया है। इस बयान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को विदेश जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।
 
विदेश जाने के लिए राहुल गांधी को किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं: मनोज कुमार

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेशी दौरे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेताओं ने उन्हें लीडर ऑफ पर्यटन करार दिया है। इस बयान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को विदेश जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश या कहीं और जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। जो लोग उनके बारे में बयान दे रहे हैं, वे यह नहीं समझते कि हमारे नेता राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि राहुल गांधी ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और दुनिया के साथ बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के लोग विदेशी दौरे पर नहीं जाते हैं? भाजपा नेताओं के पास एक ही काम है दिन-रात राहुल गांधी को कोसना। राहुल गांधी पूरी दुनिया का लीडर बन चुके हैं, पढ़े-लिखे नेता हैं।

जेजेपी नेता अजय चौटाला के बयान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह उनका पर्सनल बयान है। मुझे इसमें शामिल न करें, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगा कि देश में हालात बिल्कुल अच्छे नहीं हैं। नेपाल और बांग्लादेश के मुकाबले यह और भी खराब है। बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत खराब है। किसान बेबस होकर घूम रहे हैं। अगर आप मेरे इलाके में आएंगे, तो आप खुद देख लेंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह पुराना बयान है, फिर भी मैं जवाब देता हूं। संघ प्रमुख यह कैसे कह सकते हैं कि संघ और भाजपा को एक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। जब आप चुनाव के दौरान कैंपेन करते हैं, तो मैं संघ से जुड़े लोगों के नाम भी बता सकता हूं जो भाजपा के लिए प्रचार करते हैं। मुझे नहीं पता कि संघ प्रमुख ने यह बयान क्यों या कैसे दिया।

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिहार की जनता शर्मिंदगी महसूस कर रही है। हम लोग शर्मिंदा हैं। मुख्यमंत्री क्या बोलना चाहते हैं, हम वह सुनना चाहते हैं। यह बेशर्मी की हद है। मैं सोच रहा था कि मंत्री के पति ने यह बयान क्यों दिया?

भाजपा के लोग 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देते हैं, दूसरी ओर उनके मंत्री के पति इस तरह के बयान देते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी लाचार है, क्योंकि बयान देने वाले एक मंत्री के पति हैं। इसीलिए हम लोग कहते हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहां का प्रशासन क्यों इग्नोर कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बने हैं, वह क्या कहेंगे, हम उन्हें सुनना चाहते हैं। राजनीतिक या विचारधारा की लड़ाई में किसी मां-बहन को गाली नहीं दे सकते। इस प्रकार का बयान शर्मसार करने वाला है। पूरे भारत वर्ष शर्मसार हुआ है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी