Aapka Rajasthan

वियान राज कुंद्रा के 14वें बर्थडे पर शिल्पा-शमिता ने लुटाया प्यार, शेयर किए क्यूट मोमेंट्स

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा का गुरुवार को जन्मदिन है। इस खास अवसर पर शिल्पा शेट्टी और मौसी शमिता शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
 
वियान राज कुंद्रा के 14वें बर्थडे पर शिल्पा-शमिता ने लुटाया प्यार, शेयर किए क्यूट मोमेंट्स

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा का गुरुवार को जन्मदिन है। इस खास अवसर पर शिल्पा शेट्टी और मौसी शमिता शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वियान राज कुंद्रा का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया। इसमें कई सारी झलकियां शामिल हैं। वीडियो की शुरुआत में वियान रैप करते नजर आ रहे हैं, तो अन्य सीन में उनकी और शमिता शेट्टी के साथ बिताए पल शामिल हैं।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे वियानी (वियान)। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम्हारी जिंदगी हमेशा शांति, प्यार, खुशियों, हंसी और बड़ी सफलताओं से भरी रहे। तुम्हारे दिल की हर खूबसूरत इच्छा पूरी हो। हमेशा ऐसे ही चमकते रहो, दयालु बने रहो और मुस्कुराते रहो और याद रखना, तुम्हारी मासी हमेशा साथ खड़ी रहेगी। हमेशा।"

वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर मोंटाज वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वियान के साथ बिताए गए पल शामिल हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मेरे सबसे प्यारे बेटे वियान को उसके 14वें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हां, मैथ्स में अभी थोड़ी भगवान की मदद की जरूरत है… लेकिन जब मैं सब जोड़ती हूं, तो जवाब हमेशा यही आता है कि तुम दुनिया के सबसे शानदार बेटे हो और मुझे सबसे खुशकिस्मत मां बनाते हो। मेरी जान, मुझे अपनी मां चुनने के लिए धन्यवाद। तुम्हें एक मजाकिया, प्यारे और समझदार बच्चे से शानदार इंसान बनते देखना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा है।"

उन्होंने आखिर में लिखा, "तुम्हारे सारे सपने पूरे हों, तुम्हारी मुस्कान हमेशा ऐसे ही चमकती रहे और तुम्हारे दिल की मासूमियत कभी कम न हो। मम्मा और पापा को तुम पर बहुत गर्व है। हमारा छोटा सा बेटा अब बड़ा हो रहा है… लेकिन हमारे लिए तुम हमेशा हमारे बेबी ही रहोगे।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम