Aapka Rajasthan

वेनेजुएला भूकंप : जान गंवाने वालों में इटली मूल के 16 लोग, पीएम मेलोनी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप को लेकर गहरा दुख और संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में इटली मूल के 16 लोगों की भी पहचान हुई है। मेलोनी ने सभी को श्रद्धांजलि दी और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों के योगदान की सराहना भी की है।
 

नई द‍िल्‍ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वेनेजुएला के व‍िनाशकारी भूकंप को लेकर गहरा दुख और संवेदना जताई। उन्होंने बताया क‍ि इस हादसे में जान गंवाने वालों में इटली मूल के 16 लोगों की भी पहचान हुई है। मेलोनी ने सभी को श्रद्धांजलि दी और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों के योगदान की सराहना भी की है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, ''वेनेजुएला में आया विनाशकारी भूकंप अभी भी अपना दुखद असर दिखा रहा है। इस हादसे में हजारों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई है, जिनमें इटली मूल के 16 लोगों की भी पहचान हो चुकी है, जिनकी मौत हो गई।''

प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, ''इटली की सरकार वेनेजुएला के लोगों और इस भारी त्रासदी से प्रभावित सभी परिवारों के साथ होने का भरोसा जताती है। इटली इस मुश्किल समय में वेनेजुएला की मदद करने के लिए, दोस्ती और एकजुटता की भावना के साथ अपना योगदान देता रहेगा।"

उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे बचाव कर्मियों के प्रति मैं गहरा आभार व्यक्त करती हूं। आपकी हिम्मत, आपका पेशेवर काम और जिस इंसानियत के साथ आपने इटली का प्रतिनिधित्व किया है, उस पर पूरा देश गर्व करता है। आपने जो किया है और आगे भी जो कर रहे हैं, उसके लिए दिल से धन्यवाद।

भूकंप के एक सप्‍ताह बाद वेनेजुएला में अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि भूकंप से 2,595 लोग मारे गए हैं और 12,000 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसके अलावा, देश में 189 इमारतें भूकंप के तेज झटकों की वजह से तबाह हो गई हैं।

कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज अस्थायी कैंप बनाने के कमांड सेंटर की भी प्रमुख हैं। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य श्रमिकों, सुरक्षा कर्मचारियों और फायरफाइटर्स से भूकंप की वजह से घर की दिक्कतों को दूर करने के लिए पैट्रिया प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने को कहा था।

उन्होंने कहा कि 25 अस्थायी कैंप सक्रिय हैं, जिनमें ला गुएरा में 13, काराकास में आठ, मिरांडा में दो, काराबोबो में एक और याराकुय में एक कैंप शामिल हैं। रोड्रिगेज ने कहा कि अधिकारी कैंपों को तैयार करने और प्रभावित लोगों को वहां भेजने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम